NEW DELHI. हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर सरकार का मुखिया चुन लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे सीएम चंपाई
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज ही राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगा जाएगा। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। बताया जा रहा है राज्यपाल आज बुधवार को शाम 7 बजे तक रांची लौट सकते हैं।
चंपाई को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन को झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अभी हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी ये बड़ी घोषणा
सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक
बुधवार की दोपहर को रांची में सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें ये फैसला लिया गया कि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। वहीं चंपाई सोरेन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। सभी विधायकों सीएम आवास में ही रहने को कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... Zika Virus ने बढ़ाई टेंशन , महाराष्ट्र में 6 पॉजिटिव केस , जानें बीमारी के लक्षण , प्रेग्नेंट महिलाएं को ज्यादा खतरा
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुए हैं हेमंत सोरेन
बता दें कि हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके करीबी सहयोगी और मंत्री चंपाई सोरेन राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। चंपाई ने 2 फरवरी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हेमंत सोरेन की रिहाई के बाद से ही अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि वह एक बार फिर कु्र्सी संभाल सकते हैं।
thesootr links
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें