Zika Virus ने बढ़ाई टेंशन , महाराष्ट्र में 6 पॉजिटिव केस , जानें बीमारी के लक्षण , प्रेग्नेंट महिलाएं को ज्यादा खतरा
Vikram Jain | Jul 03, 2024, 16:27 IST
Zika virus infection Pune 6 positive cases
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस के छह मामले सामने आए हैं। जीका वायरस के केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।
NEW DELHI. देश में एक बार फिर जीका वायरस के केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र में जीका वायरस के कई मामले मिलने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस को लेकर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के तहत सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने और गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में बीते 11 दिनों में जीका वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं। एक जुलाई को 2 गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 21 जून को पुणे में जीका वायरस का सबसे पहला केस एक डॉक्टर में मिला था। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके से कई सैंपल लिए हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार इसे लेकर सतर्कता बरत रही है।
सरकार ने जीका वायरस से संक्रमित महिलाओं के भ्रूण की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को मच्छरों से मुक्त रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने के साथ ही रिहायशी इलाकों, स्कूलों, निर्माणाधीन स्थलों और विभिन्न संस्थानों को भी मच्छरों से मुक्त रखने को कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी ये बड़ी घोषणा
जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। जीका वायरस संक्रमण भी डेंगू और चिकनगुनिया की तरह एडीज मच्छर जनित बीमारी है। बीमारी से संक्रमित ज्यादातर लोगों को पता नहीं चलता है कि वे जीका वायरस से संक्रमित हैं। इसका खतरा बारिश में बढ़ जाता है। डेंगू और चिकनगुनिया की तरह जीका एक वायरल इंफेक्शन होता है। इससे संक्रमित होने पर लोगों को बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द , मसल्स पेन, आंखें लाल होना और त्वचा पर रैशेस जैसे लक्षण नजर आते हैं। जीका वायरस मच्छर काटने के 2 से 7 दिन के अंदर संक्रमण पैदा कर देता है और कई मामलों में इसके भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए डॉक्टर के पास जांच जरूरी होता है।
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस भगदड़ : कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत
जीका वायरस के इलाज के लिए कोई सटीक दवा या वैक्सीन नहीं है। अधिकतर मामलों में सिम्प्टमेटिक ट्रीटमेंट के जरिए लोग 8-10 दिनों में रिकवर हो जाते हैं, हालांकि सही समय पर इलाज न कराने से तबियत गंभीर हो सकती है। और इससे लोगों की जान भी जा सकती है। ऐसे में इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
इस बीमारी से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को होने वाले बच्चों का मस्तिष्क पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता और उनके सिर का आकार सामान्य से कम होता है। इस वजह से जीका वायरस संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। भारत में साल 2016 में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया था।
जीका वायरस से बचने का सबसे अच्छा तरीका मच्छरों से बचाव करना है। मच्छर न सिर्फ आपको जीका वायरस से संक्रमित कर सकते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। अगर किसी को जीका वायरस संक्रमण हो, तो उससे दूरी बनाएं। अगर बुखार, सिरदर्द जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपना ब्लड टेस्ट कराएं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पुणे में 11 दिन में जीका वायरस के 6 मामले
सरकार ने जीका वायरस से संक्रमित महिलाओं के भ्रूण की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को मच्छरों से मुक्त रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने के साथ ही रिहायशी इलाकों, स्कूलों, निर्माणाधीन स्थलों और विभिन्न संस्थानों को भी मच्छरों से मुक्त रखने को कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कर दी ये बड़ी घोषणा
जीका वायरस के लक्षण
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस भगदड़ : कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत
इलाज के लिए दवा या वैक्सीन नहीं
जीका वायरस संक्रमण चिंता का विषय
लक्षण दिखने पर तुरंत लें डॉक्टर की सलह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava