पेट्रोल के महंगे दिन खत्म! लॉन्च हुईं देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स और कार
Aman Vaishnav | Jun 04, 2026, 16:02 IST
hero maruti suzuki launch flex fuel bikes wagon r car
भारत में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की एंट्री हो गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स को फ्लेक्स फ्यूल अवतार में लॉन्च किया है। वहीं मारुति सुजुकी ने भी अपनी पहली वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल कार पेश कर दी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- हीरो मोटोकॉर्प ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को बाजार में उतारा है।
- मारुति सुजुकी ने भी घरेलू बाजार के लिए अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार को पेश किया है।
- यह वाहन 20% एथेनॉल से लेकर 85% एथेनॉल तक के ईंधन मिश्रण पर चल सकते हैं।
- देश में प्रदूषण और पेट्रोल पर निर्भरता घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन जरूरी है।
- आने वाले समय में E85 ईंधन बाजार में आएगा।
हीरो मोटोकॉर्प कंपनीऔर मारुति सुजुकी ने इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। हीरो ने जहां अपनी दो सबसे पॉपुलर बाइक्स को नए फ्लेक्स फ्यूल अवतार में लॉन्च किया है। वहीं मारुति सुजुकी ने भी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च की है।
हीरो की Splendor Plus और HF Deluxe
यह बाइक्स E20 से लेकर E85 (यानी 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल) तक के फ्यूल ब्लेंड पर आसानी से दौड़ सकती हैं।
df926d5a-848
कब और कहां से खरीद सकेंगे ये बाइक्स?
कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से बेचेगी। पहले फेज में इसे दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा शहरों में ही लॉन्च किया जा रहा है।
इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों और शहरों में इसका विस्तार करेगी।
a7e19f7e-f9b
क्या है कीमत और फीचर्स?
इनमें एक अतिरिक्त फ्यूल फिल्टर और नए तरीके से कैलिब्रेट किया गया ECU लगाया गया है। इससे ज्यादा इथेनॉल वाले ईंधन से इंजन खराब नहीं होगा। साथ ही ठंडे मौसम में भी बाइक आसानी से स्टार्ट हो सकेगी।
हीरो फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स की कीमत और पावर
| बाइक का नाम | एक्स-शोरूम कीमत | इंजन क्षमता | हॉर्सपावर | टॉर्क |
| Splendor Plus | 82 हजार 710 | 97.2cc | 8 hp @ 8,000 rpm | 8.3 Nm @ 6,000 rpm |
| HF Deluxe | 72 हजार 792 | 97.2cc | 8 hp @ 8,000 rpm | 8.3 Nm @ 6,000 rpm |
देश की पेश की पहली Flex Fuel कार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में इस नई कार को लॉन्च किया।
इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मारुति सुजुकी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मारुति की यह नई कार भी हायर इथेनॉल ब्लेंडिंग पर आसानी से दौड़ सकती है।
73bd162e-7dc
इंजन मैकेनिज्म में बड़ा बदलाव
वहीं इसके इंजन मैकेनिज्म में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों की वजह से यह कार E20 से लेकर E85 इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल पर आसानी से चल सकती है।
बता दें कि मारुति सुजुकी लंबे समय से इस तकनीक पर काम कर रही थी। कंपनी ने पिछले साल जापान मोबिलिटी एक्सपो के दौरान अपनी Fronx E-100 को भी शोकेस किया था, जो 100 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग पर भी चल सकती है।
0fc230d1-431
क्यों जरूरी है फ्लेक्स फ्यूल?
तकरीबन 40% प्रदूषण वाहनों से ही होता है। ऐसे में क्लीन फ्यूल के इस्तेमाल को बढ़ाना बेहद जरूरी है। मारुति सुजुकी की यह कार इस दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में वैकल्पिक फ्यूल का इस्तेमाल और बढ़ेगा।
वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बड़ी राहत की खबर दी। उन्होंने कहा कि देश में E85 ईंधन को जल्द ही पेश किया जाएगा।
इसकी कीमत अभी मिलने वाले E20 पेट्रोल से काफी कम होगी। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले समय में जब पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को बढ़ाया जाएगा, तो पेट्रोल की कीमत कम होने की पूरी उम्मीद है।
क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल?
आमतौर पर फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां E20 (20% एथेनॉल), E85 (85% एथेनॉल) या इनके बीच के किसी भी मिश्रण पर आसानी से दौड़ सकती हैं।
इन वाहनों में खास सेंसर लगे होते हैं। यह सेंसर ईंधन में एथेनॉल की मात्रा को खुद ही पहचान लेते हैं। साथ ही इंजन की सेटिंग को उसके हिसाब से एडजेस्ट कर देते हैं। इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
फ्लेक्स फ्यूल के फायदे
- हायर ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ी के इंजन और दूसरे पार्ट्स पर कोई खराब असर नहीं पड़ता। आप E85 ग्रेड का पेट्रोल भी डालेंगे तो मेंटेनेंस की दिक्कत नहीं आएगी।
- इससे दूसरे देशों से महंगे पेट्रोल को मंगाने का खर्च बचेगा।
- इथेनॉल को गन्ने और मक्का जैसी फसलों से तैयार किया जाता है। इससे देश के किसानों को बढ़ावा मिलेगा।
- एथेनॉल के इस्तेमाल से प्रदूषण बहुत कम होता है। इससे पर्यावरण बेहतर बनेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650: भारत में हुई लॉन्च, जानें इंजन पावर और क्लासिक फीचर्स
इथेनॉल गैस स्टोव: पानी से चलने वाला चूल्हा, नितिन गडकरी ने किया लॉन्च
मध्य प्रदेश में इथेनॉल की भरमार: सिर्फ गन्ने से नहीं, धान और मक्के से भी बनेगा इथेनॉल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari