Weather Update : हिमाचल में कार खाई में गिरी, 4 की मौत, MP में शहडोल में 3 हजार घरों में घुसा पानी
Sandeep Kumar | Jul 06, 2025, 22:49 IST
himachal-monsoon
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 82 मौतें हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से तबाही मची है। यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खतरा पैदा हो गया है।
मानसून अपडेट: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मनाली-रोहतांग दर्रे के पास एक अल्टो कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 82 मौतें हो चुकी हैं। बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बाढ़ और सड़क हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं।
राज्य में अब तक 50 लोगों की जान लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में गई है। इसके अलावा, 32 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। लैंडस्लाइड के कारण हिमाचल प्रदेश की 269 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। चंबा और मंडी जिले में बादल फटने से 5 पुल बह गए, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले, स्कूलों में छुट्टी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर 4-5 फीट और बढ़ने की संभावना है। शहडोल जिले में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों के 3,000 घरों में पानी भर गया है और जिला अस्पताल के कई वार्डों में 1 फीट तक पानी भर चुका है। उमरिया जिले में जोहिला डेम के खाई गेट भी खोले गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 2 जिलों में होगी 8 इंच से ज्यादा बारिश, कहीं आपका शहर भी तो नहीं? जानें आज का मौसम
छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में 10 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे इलाके में कई फीट पानी भर गया। सड़क पर खड़े वाहन पानी में डूब गए, और NH 343 पर सामान से लदा ट्रक गागर नदी में गिर गया।
ये खबर भी पढ़िए... BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। गंगा में हर घंटे 1 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है और यह अब 62.62 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पानी में डूब गया है, जिसके कारण चिताओं को छत पर जलाना पड़ा है।
ये खबर भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (6 जुलाई) : देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में कुछ हिस्सों में होंगे बाढ़ के हालात
हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 82 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 50 मौतें लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से हुई हैं, जबकि 28 लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨
imd weather update | MP Weather update
लैंडस्लाइड और सड़क हादसों में गईं जानें
ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले, स्कूलों में छुट्टी
MP में भी भारी बारिश
ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 2 जिलों में होगी 8 इंच से ज्यादा बारिश, कहीं आपका शहर भी तो नहीं? जानें आज का मौसम
छत्तीसगढ़ में 10 घंटे तक बारिश
ये खबर भी पढ़िए... BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा
यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ा
ये खबर भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (6 जुलाई) : देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में कुछ हिस्सों में होंगे बाढ़ के हालात
हिमाचल प्रदेश में अब तक 82 मौतें
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨
imd weather update | MP Weather update
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari