BA.B.Ed और B.Sc.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन, व्यापमं नहीं लेगी परीक्षा

Kanak Durga Jha | Jul 06, 2025, 21:53 IST
Share
Admission BA.B.Ed and B.Sc.B.Ed done from 12th standard Vyapam not conduct exam
Admission BA.B.Ed and B.Sc.B.Ed done from 12th standard Vyapam not conduct exam

बीए. बीएड और बीएससी. बीएड में प्रवेश के लिए इस बार व्यापमं से परीक्षा नहीं ली जाएगी। बारहवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

बीए. बीएड और बीएससी. बीएड में प्रवेश के लिए इस बार व्यापमं से परीक्षा नहीं ली जाएगी। बारहवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद अगले महीने काउंसिलिंग शुरू हो सकती है। इस कोर्स की प्रवेश परीक्षा हर साल व्यापमं से होती है। पिछले दिनों एससीईआरटी से इसके लिए व्यापमं को प्रस्ताव भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़िए...13 साल की उम्र में पिता बने नक्सली... बेटी ने पास किया नीट एग्जाम

लेकिन व्यापमं ने प्रवेश परीक्षा लेने से इंकार कर दिया। इसलिए अब बारहवीं के आधार पर एडमिशन की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देश में अभी बीए, बीएड, बीएससी. बीएड और बीकॉम बीएड का चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम यानी आईटीईपी संचालित है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए से आयोजित की जाएगी। राज्य के तीन कॉलेजों में बीए. बीएड और बीएससी. बीएड का यह पुराना चार वर्षीय कोर्स है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर की अश्लील हरकतें... FIR दर्ज

पुराना कोर्स बंद होगा और अगले साल से यह कोर्स आईटीईपी के तहत संचालित होगा। पिछले साल यानी सत्र 2024-25, पुराने कोर्स में एडमिशन का आखिरी सत्र था। इसलिए प्रवेश को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई थी। कुछ दिन पहले नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी एनसीटीई की बैठक हुई। इसमें बीए, बीएड और बीएससी. बीएड को आईटीईपी में ट्रांजिट करने एक साल की छूट दी गई है। इसके साथ पुराने कोर्स में सत्र 2025-26 में प्रवेश देने की अनुमति भी दी गई। इसे लेकर एससीईआरटी ने प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापमं से प्रस्ताव भेजा था।

ये खबर भी पढ़िए...नहीं ये यमुना नहीं छत्तीसगढ़ की आगर नदी है.... नदी में झाग ही झाग

प्री बीएड-डीएलएड के नतीजे अगले सप्ताह

बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। इसे लेकर व्यापमं से तैयारी की जा रही है। 22 मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके मॉडल आंसर पिछले महीने ही जारी हो चुके हैं। उधर, इस बार प्री बीएड के लिए 1 लाख 90 हजार आवेदन आए थे।

इसमें से करीब सवा लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह डीएलएड के लिए 2 लाख 83 हजार आवेदन आए थे। दो लाख परीक्षा में शामिल हुए। राज्य के कॉलेजों में पिछली बार बीएड की 14400 और डीएलएड की करीब 6700 सीटें थी। इस बार कितनी सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे इस संबंध में जल्द ही एससीईआरटी से सूचना जारी होगी। काउंसिलिंग अगले महीने शुरू होने की संभावना है। व्यापमं की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश... USA और कनाडा के लोगों से लुट रहे थे पैसे



छत्तीसगढ़ व्यापमं | BA.B.Ed में एडमिशन | BA.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • व्यापमं
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • BA.B.Ed में 12वीं से होगा एडमिशन
बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स

By Harrison Masih

बस्तर फाइटर के सैकड़ों पदों पर भर्ती: आज से करें ऑफलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल्स
ओबीसी केस के कारण कब तक होल्ड रहेंगे रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन, सरकार क्या सोच रही है

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस के कारण कब तक होल्ड रहेंगे रिजल्ट और भर्ती विज्ञापन, सरकार क्या सोच रही है
रेलवे की 8 भर्तियों में 28,887 पदों पर भर्ती, ALP परीक्षा 3 नवंबर से

By Jyoti Mahender Bhardwaj

रेलवे की 8 भर्तियों में 28,887 पदों पर भर्ती, ALP परीक्षा 3 नवंबर से
राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By Jageshwar Prasad

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस
मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी