56 साल पहले शहीद हुए जवानों के अवशेष रोहतांग दर्रे से बरामद, IAF विमान हादसे में गई थी जान

Vikram Jain | Oct 01, 2024, 22:36 IST
Share
Rohtang Pass bodies of 4 martyred soldiers recovered
Rohtang Pass bodies of 4 martyred soldiers recovered

56 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था। लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद अब सेना ने शहीद सैनिकों के अवशेष बरामद किए हैं।

NEW DELHI. हिमाचल प्रदेश में 56 साल पहले वायुसेना के विमान हादसे में शहीद 4 जवानों के अवशेष बरामद किए गए हैं। शहीदों के अवशेष रोहतांग दर्रे में खोजे गए। अवशेषों को सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल की एक ज्वाइंट टीम ने बरामद किया। 4 में से 3 शहीद जवानों की पहचान हो चुकी है।

1968 में क्रैश हुआ था एयरक्राफ्ट

बता दें कि 1968 में हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे पर भारतीय वायुसेना का एंटोनोव-12 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था। इस दुर्घटना का कारण मौसम खराब होना बताया गया था। इस बाद से जवानों के शवों की खोज के लिए सबसे लंबा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

लापता हो गए थे 102 लोग

भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट ने 7 फरवरी 1968 को चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ान भरी थी। इस एयरक्राफ्ट में पायलट और क्रू मेंबर समेत 102 लोग सवार हुए थे। रास्ते में मौसम के खराब होने के बाद पायलट ने विमान को वापस ले जाने का फैसला लिया। लेकिन रोहतांग दर्रे के पास विमान का रेडियो संपर्क टूट गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ था। लेकिन इसका मलबा नहीं मिला था। इसमें सवार 102 लोगों को लापता घोषित किया गया। इसके बाद सालों तक विमान का मलबा और शव के अवशेष बर्फ में दबे रहे। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों ने साल 2003 में इस विमान के मलबे को ढूंढ निकाला। इस दौरान पर्वतारोहियों को एक शव के अवशेष मिले थे। जिसकी पहचान सिपाही बेली राम के रूप में की गई थी।

3 शहीदों की हुई पहचान

इसके बाद सेना और डोगरा स्काउट्स ने शवों की खोज के लिए अभियान चलाया। 2019 तक पांच शवों के अवशेष को बरामद किया जा सका। अब चंद्रभागा माउंटेन एक्सपेडीशन ने चार और शहीद जवानों के शव के अवशेष बरामद किए हैं। 3 शहीदों की पहचान हो गई हैं, जवानों की पहचान सिपाही नारायण सिंह, सिपाही मलखान सिंह और थॉमस चरण के तौर पर हुई है। चौथे शव की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि दस्तावेज पर लिखी जानकारी मिट चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • Indian Air Force
  • जवान शहीद
  • भारतीय वायुसेना
  • Himachal Pradesh
  • हिमाचल प्रदेश
  • एयरक्राफ्ट क्रैश
  • रोहतांग दर्रा
  • Rohtang Pass
  • डोगरा स्काउट्स
  • तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम
  • military aircraft crash
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा