डाटा डिकोडिंग : 7 साल में 28% बढ़ी मुसलमानों की सालाना आय, हिंदुओं की सिर्फ 19%

Shreya Nakade | Jun 30, 2024, 09:56 IST
Share
हिंदू मुस्मिल की सालाना आय
हिंदू मुस्मिल की सालाना आय

पिछले 7 साल में मुसलमानों की कमाई में हिंदुओं की कमाई से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। हिंदू-मुस्लिम की मासिक आय का अंतर कम हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिखों की सालाना इनकम में हुई है...

पिछले सात सालों में देश में हिंदुओं और मुसलमानों की आय ( hindu muslim income in india ) का अंतर कम हुआ है। इसका कारण देश में मुसलमानों की आय में बढ़ोतरी रही है। मुसलमानों की सालाना आय हिंदुओं से ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

यह खुलासा पीपुल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंज्यूमर इकोनॉमी ( प्राइस ) के सर्वे में हुआ है। इस संस्था ने देश के 165 जिलों के 2 लाख से ज्यादा परिवारों की आय का सर्वे किया है।

हिंदू-मुस्लिम की आय का अंतर 87 परसेंट घटा

प्राइस की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हिंदुओं और मुसलमानों की मासिक आय ( hindu muslim monthly income ) का अंतर 7 साल में 87 परसेंट घट गया है। 2016 में देश के हिंदुओं की मासिक आय 24,667 रुपए थी। 2023 में यह बढ़कर 29,333 रुपए हो गई है। वहीं मुसलमानों की 2016 में मासिक आय 22,750 रुपए थी। 2023 में यह बढ़कर 29,083 रुपए हो गई है।

सात साल में मुस्लिम परिवारों की सालाना आय 2.73 लाख से बढ़कर 3.49 लाख हो गई है। इसमें 27.7 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर सात साल में हिंदू परिवारों की सालाना आय 2.96 लाख रुपए से 3.52 लाख हुई है। इसमें 18.8 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

INDORE में खुलेगा प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर, जाने कितनों को मिलेगा रोजगार

गरीबों की आय में ज्यादा बढ़ोतरी

प्राइस के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि देश में आर्थिक रूप से कमजोर तबके की आय पहले से ज्यादा कमा रहे लोगों से ज्यादा तेजी से बढ़ी है।

कोरोना महामारी के पहले देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 20 परसेंट लोगों की देश की आय में हिस्सेदारी 52 परसेंट थी। 2002-23 में यह घटकर 45 परसेंट हो गई। दूसरी ओर कोविड के पहले सबसे कम आय वाले 20 परसेंट लोगों की इनकम, देश की कुल आय का 3 परसेंट हिस्सा था। 2022-23 में यह बढ़कर 6.5 परसेंट हो गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

मुस्लिम लाभार्थियों का डाटा बैंक बना रही बीजेपी, 22 राज्यों में चल रहा 'शुक्रिया मोदी जी' अभियान

सिखों की आय में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

देश के सभी वर्गों में सिख वर्ग की सालाना आय सबसे ज्यादा बढ़ी है। 7 साल में सिख परिवारों की सालाना आय 57.4 परसेंट बढ़ी है। इसी तरह जैन समुदाय की सालाना आय भी 53.2 परसेंट बढ़ी है।

ये खबर भी पढ़िए...

सूर्या के कैच से द्रविड़ के सेलिब्रेशन तक, ये रहे विश्व कप फाइनल के खास मोमेंट्स

पढ़े-लिखे कर रहे नौकरी

सर्वे में पाया गया कि जिन घरों में ज्यादा पढ़े-लिखे लोग हैं, वहां ज्यादा लोग नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में परिवार की सालाना आय बढ़ रही है। हिन्दू घरों के सर्वे में 21 परसेंट लोग ग्रेजुएट मिले। 21 परसेंट ही नौकरीपेशा हैं। मुस्लिम परिवारों में 15 परसेंट लोग ग्रेजुएट हैं। 13 परसेंट नौकरी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

Indian Army : दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान, मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन

Tags:
  • Income
  • hindu muslim income in india
  • हिंदुओं और मुसलमानों की आय
  • हिंदुओं और मुसलमानों की मासिक आय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग