पंजाब पूरा में युवक ने अपना मकान बेचा तो सड़क पर उतर आए हिन्दू
Dolly patil | Aug 27, 2024, 11:15 IST
हिंदू परिवारों का पलायन
ये मामला थाना किला जनपद बरेली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंजाब पुरा का है। दरअसल यहा एक ही समुदाय के सर्वाधिक लोग रहते हैं। इसी बीच एक मुस्लिम ने वहां एक मकान खरीद लिया। जिसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश का बरेली जिला से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने अपना मकान दूसरे समुदाय केव्यक्ति को बेच दिया, जिसके बाद मोहल्ले के कई लोगों ने पलायन की घोषणा कर दी। इसी के साथ पलायन के पोस्टर हाथ में लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध जताने लगे हैं।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि एक मकान को हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष को बेच दिया है। इससे भविष्य में बहुत परेशानियां हो सकती है, क्योंकि मुस्लिम पक्ष के मकान खरीदने से हिंदू पक्ष के रीति रिवाज और रहन-सहन में दिक्कतें आएंगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इसके बाद ही टीम बनाकर इलाके में जांच कराई गई थी। दोनों ही पक्ष के लोगों से बात की गई। इसी के साथ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का समाधान निकाला जाएगा।
ये मामला थाना किला जनपद बरेली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंजाब पुरा का है। दरअसल यहा एक ही समुदाय के सर्वाधिक लोग रहते हैं। इसी बीच एक मुस्लिम ने वहां एक मकान खरीद लिया। जिसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि उस गली में दूसरे समुदाय का एक भी मकान नहीं है और युवक ने अपना मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचकर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इसी के साथ मोहल्ले वालों का कहना है कि वह लोग किसी भी कीमत पर दूसरे समुदाय को वहां रहने नहीं देंगे।
हिंदू पक्ष के लोगों ने अपने मकान के बाहर पलायन के पोस्टर लगा रखे हैं। हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि यदि इस विक्रय सौदे (sales deals) को नहीं रोका गया तो सभी मोहल्ले के लोग पलायन कर जाएंगे, क्योंकि भविष्य में यह मोहल्ला रहने लायक नहीं बचेगा। वहीं, विरोध को देखते हुए मकान खरीदने वाली मुस्लिम महिला ने हिंदू पक्ष के लोगों को मकान बेचने का ऐलान कर दिया है।
लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए मुस्लिम महिला के परिवार के लोगों ने बताया कि वह मकान खरीद चुके हैं। बैनामा हो चुका है इसलिए अब वह मकान को दोबारा किसी हिंदू पक्ष के लोगों को ही बेच देंगे। मुस्लिम उस इलाके में नहीं रहेंगे। मुस्लिम महिला के परिवार वालों ने यह भी कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।
पुलिस जांच में पाया गया कि घर विशाल सक्सेना का था। सक्सेना ने घर को कुमारी शबनम को 20 लाख रुपए में बैनामा करके विक्रय कर दिया गया था। जब आसपास और मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई तो इस विक्रय का विरोध किया।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मोहल्ले वालों ने क्या कहा
दोनों पक्षों को बुलाया थाने
क्या है पूरा मामला
विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि उस गली में दूसरे समुदाय का एक भी मकान नहीं है और युवक ने अपना मकान दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचकर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इसी के साथ मोहल्ले वालों का कहना है कि वह लोग किसी भी कीमत पर दूसरे समुदाय को वहां रहने नहीं देंगे।
मकान पर पलायन के पोस्टर
मुस्लिम परिवार ने क्या कहा
किस का था घर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman