बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत, जमात-ए-इस्लामी की करारी शिकस्त
Sandeep Kumar | Feb 13, 2026, 17:32 IST
tarique rahman
बांग्लादेश में BNP ने 299 में से 209 सीटें जीतीं। तारिक रहमान, जो 17 साल बाद लौटे, अब प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं। इस जीत से भारत-बांग्लादेश रिश्तों में मजबूती की उम्मीद है।
News in Short
- BNP ने बांग्लादेश चुनाव में 299 में से 209 सीटें जीतीं।
- तारिक रहमान की प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत, 17 साल बाद लौटे।
- BNP की लीडरशिप में भारत-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत होंगे।
- शेख हसीना का गढ़ गोपालगंज भी BNP ने जीता।
- जमात-ए-इस्लामी को चुनाव में करारी शिकस्त, NCP को भी खारिज किया गया।
News in Detail
20 साल बाद BNP की सरकार बनी है। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। इस जीत से तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत पाई। वे दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे।
ये भी पढ़ें...बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय की जन आक्रोश रैली
BNP की जीत बड़ी वजह
- पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के हिंदू वोटर BNP में शिफ्ट हो गए। BNP ने अवामी लीग के गढ़ गोपालगंज के अलावा खुलना, सिलहट, चटगांव, और ठाकुरगंज में जीत हासिल की।
- जमात का अतीत आड़े आ गया, लोग बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में उसके विरोध को याद कर रहे थे। जमात इस दाग को नहीं धो पाई।
- स्टूडेंट्स की नेशनल सिटीजन पार्टी को आपसी फूट और जमात से गठबंधन का नुकसान हुआ। उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया गया।
भारत-बांग्लादेश रिश्ते मजबूत होंगे: BNP
ये भी पढ़ें...देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान, पाक-बांग्लादेश पर भगवाधारी करेंगे शासन
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
जमात-ए-इस्लामी की करारी शिकस्त
BNP ने अवामी लीग के गढ़ गोपालगंज के अलावा खुलना, सिलहट, चटगांव, और ठाकुरगंज में जीत हासिल की। जमात का इतिहास आड़े आ गया। लोगों को याद रहा कि उसने मुक्ति संग्राम का विरोध किया था। जमात इस दाग को नहीं धो पाई। NCP को आपसी फूट और जमात से गठबंधन ने नुकसान पहुंचाया। उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया गया।
ये भी पढ़ें...सनातन को बदनाम करने की साजिश या विवादों का सच? संत समाज पर उठते सवाल
शेख हसीना के गढ़ में BPN ने लगाई सेंध
209 सीटें जीतकर बीएनपी सबसे आगे
कौन हैं तारिक रहमान
तारिक रहमान लंदन से पार्टी का काम संभालते रहे। उनकी वापसी BNP के लिए राजनीतिक बूस्टर साबित हुई। वे 2018 से पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन थे। 9 जनवरी 2026 को उन्हें चेयरमैन बनाया गया। यह पद खालिदा जिया के निधन के बाद खाली हुआ था। खालिदा जिया का निधन 30 दिसंबर 2025 को हुआ।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava