चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, 8 महीने की बच्ची में मिला संक्रमण
Siddhi Tamrakar | Jan 06, 2025, 11:45 IST
HMPV VIRUS
कोविड-19 के बाद HMPV वायरस ने भारत में प्रवेश किया है। बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची में पहला मामला सामने आया है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ये वायरस आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा प्रभावित करता है।
कोविड-19 महामारी के बाद अब ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (HMPV) ने चीन में दस्तक दी है। इस वायरस का खतरा अब भारत तक पहुंच गया है, जहां इसका पहला मामला दर्ज किया गया है। भारत में इस वायरस का पहला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दर्ज किया गया है, जहां 8 महीने की बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है बल्कि,एक निजी हॉस्पिटल में इसके मामले की रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि, HMPV वायरस आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में ही डिटेक्ट होता है।
हेल्थ सर्विस की डायरेक्टर जनरल डॉ. वंदना बग्गा ने रविवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दिल्ली में सांस संबंधी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई। अस्पतालों को इन्फ्लूएंजा मामलों की जानकारी IHIP पोर्टल पर देने और संदिग्ध मरीजों के लिए सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल अपनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, इस वायरस से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए दिल्ली के मेडिकल ऑफिसर्स ने कुछ एडवाजरी जारी किया है। जैसे-
स्वास्थ्य मंत्रालय ने HMPV के संभावित मामलों की निगरानी बढ़ाने और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इस वायरस की शुरुआत से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बता दें कि, HMPV का संक्रमण फिलहाल सीमित है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए सतर्कता और समय पर इलाज बेहद आवश्यक है।
क्या है HMPV वायरस?
HMPV (Human Metapneumovirus) एक श्वसन संक्रमण फैलाने वाला वायरस है। ये सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर श्वसन रोग, जैसे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया तक का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर इम्युनिटी वाले लोग, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये वायरस ज्यादा खतरनाक है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में कठिनाई और थकावट शामिल हैं। ठंड के मौसम में वायरस का प्रसार और तेजी से हो सकता है।
सावधानी और बचाव
- हाथों को नियमित रूप से धोएं और स्वच्छता बनाए रखें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकें।
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
सरकार की प्रतिक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा
By Aman Vaishnav
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक
By Amresh Kushwaha
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari