आज हनुमान जी और शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Vikram Jain | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
आज हनुमान जी और शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज हनुमान जी और शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 16 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 दिसंबर 2023 को शनिवार है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान हनुमान जी और शनिदेव की विशेष कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 16 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 16 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

आज परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु खर्च भी बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। धन के मामले में सावधान रहें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। कारोबार में परिश्रम ज्यादा रहेगा, साथ ही आय में वृद्धि होगी। इस समय निवेश करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी संपत्ति से धन-प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन का निवेश करें। फालतू खर्च से बचें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए वरदान समान कहा जा सकता है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार-विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। शैक्षिक/बौद्धिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से धन मिल सकता है।

सिंह

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कारोबार के सुधार में किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। इस समय धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कन्या

परिवार में सद्भाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। 14 मार्च से कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

तुला

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्च अधिक रहेंगे। वाहन के रखरखाव और वस्त्रादि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक

मन अशांत रहेगा, पर 18 मार्च से शांति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु

मानसिक शांति रहेगी, आत्मविश्वास भी पूरा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर

मानसिक शांति बनाए रखें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ

मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा या शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, पर परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। अफसरों से सहयोग भी मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Saturday Horoscope
  • शनिवार का राशिफल
  • 16 December Horoscope
  • 16 दिसंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा