आज चंद्र ग्रहण से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Vikram Jain | Oct 28, 2023, 24:00 IST
Share
आज चंद्र ग्रहण से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज चंद्र ग्रहण से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

चंद्र ग्रहण आज 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा जानिए 28 अक्टूबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. चंद्र ग्रहण आज 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है। मन का कारक ग्रह चंद्रमा मेष राशि में राहु और बृहस्पति के साथ होंगे। इसके अलावा केतु के साथ सूर्य, बुध, मंगल रहेंगे। इसलिए इस ग्रहण से चंद्रमा एवं सूर्य से प्रभावित होने वाले जातकों को विशेष तौर पर सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा से प्रभावित लग्न मेष, वृष, कर्क ,कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन, इन पर ग्रहण का अच्छा प्रभाव नहीं होगा। इन राशि के लोगों को ग्रहण के उपाय करने चाहिए, क्योंकि इनके लिए ग्रहण शुभ परिणाम नहीं लेकर आ रहा है। आज कुछ राशि वालों के लिए यह ग्रहण भाग्य में जबरदस्त बदलाव लाएगा, वहीं कुछ राशि वालों को रहना होगा सावधान... जानिए कौन सी हैं वो राशि

मेष: स्वास्थ्य की दृष्टि से विपरीत प्रभाव होंगे। मानसिक चिंता में बढ़ सकती है। रोज की आमदनी कम हो सकती है, इसलिए परेशान होंगे। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में टकराव या तनाव की स्थिति बन सकती है। माता एवं पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृष: गृह एवं वाहन पर खर्च में वृद्धि व तनाव हो सकता है। भाई बंधुओं मित्रों को लेकर तनाव हो सकता है। आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि परंतु विजय होगा। मानसिक चिंता में कमी होगी, खर्चे में तीव्रता के साथ वृद्धि होगी और दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

मिथुन: व्यापारिक गतिविधियों में विस्तार एवं प्रगति होगी, जिससे आमदनी बढ़ेगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी समस्या को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता हैं। सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि मिलेगी। मनोबल और स्वास्थ्य में कमी संभव हो सकती है। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

कर्क: मन अशांत , स्वास्थ्यगत समस्या ,अकारण तनाव की स्थिति बन सकती हैं, लेकिन धन, मान-सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि होगी। शत्रु विजय संभव है,लेकिन माता एवं पिता को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में प्रगति होगी।

सिंह: सरकारी या उच्चाधिकारी से तनाव की स्थिति हो सकती है। गृह एवं वाहन सुख वृद्धि होगी, आय एवं लाभ में वृद्धि होगी मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर होने संभावना और पेट व पैर की समस्या हो सकती है। विवाद से बचें। दाम्पत्य एवं प्रेम संबंध सामान्य रहेगा।

कन्या: धन वृद्धि होगी ,लेकिन वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख एवं प्रेम संबंध में वृद्धि होगी। पराक्रम वृद्धि होगी, विद्या में प्रगति होगी। आय के साधनों में थोड़ा तनाव हो सकता है, माता के स्वास्थ्य में सुख में कमी हो सकती है।

तुला: धन एवं पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना है। मानसिक चिंता एवं झल्लाहट में वृद्धि हो सकती है। माता को कष्ट होने की संभावना है। दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में तनाव भी हो सकता है। परिश्रम में अवरोध रहने की संभावना है। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि, पेट व पैर में कष्ट, आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक: मनोबल एवं स्वास्थ्य को लेकर मन अप्रसन्न, धन वृद्धि एवं खर्च वृद्धि, अचानक यात्रा खर्च में व्रद्धि ,विद्या एवं डिग्री में प्रगति, संतान को लेकर चिंता खत्म, पराक्रम वृद्धि, दांपत्य सुख एवं प्रेम संबंधों में तनाव या खर्च की स्थिति बन सकती है।

धनु:धन एवं आय के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पेट की समस्या से तनाव संभव है। दाम्पत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में तनाव के साथ आर्थिक वृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन में अवरोध हो सकता हैय़ व्यापारिक विस्तार की पूर्ण संभावना है। सीने की तकलीफ में वृद्धि व संतान को लेकर मन बेचैन रहेगा।

मकर: व्यक्तित्व, मानसिक तीव्रता एवं मनोबल में वृद्धि, सीने की तकलीफ एवं घबराहट में वृद्धि, जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों को लेकर मन अप्रसन्न, आय के साधनों में प्रगति, ऑफिस में तनाव की संभावना, माता एवं पिता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

कुम्भ: मानसिक चिंतन एवं मनोबल के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। भाई बंधुओं एवं मित्रों के पक्ष से शुभ समाचार संभव है। दैनिक आय एवं व्यापार में वृद्धि होगी। गृह एवं वाहन को लेकर चिंता खत्म हो सकती है। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता परंतु प्रेम में वृद्धि।

मीन: पारिवारिक कार्यों में धन खर्च बढ़ेगा एवं पारिवारिक कार्यों को लेकर चिंता की स्थिति। संतान को लेकर तनाव या चिंता में वृद्धि। मनोबल एवं स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता। भाई, बहनों एवं मित्रो से कष्ट। पराक्रम एवं सम्मान में अवरोध । पैर, पेट एवं पेशाब की समस्या। वाणी तीव्र एवं गले की समस्या में वृद्धि ।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Saturday Horoscope
  • शनिवार का राशिफल
  • 28 October Horoscope
  • 15 सितंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा