आज इन राशि के जातकों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Rahul Garhwal | Mar 14, 2024, 24:41 IST
Share
Horoscope for March 14th
Horoscope for March 14th

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन सफलता मिलेगी।

Horoscope

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आज आपकी सफलता के नए रास्ते खुलने वाले हैं, क्या माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होने वाली हैं। जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...

मेष

आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा। आज आपको कोई नया काम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा।

वृष

आज का दिन परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके विचारों में अस्थिरता होने से कुछ मानसिक उलझनें होंगी। मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है।

मिथुन राशि

आज बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। संचित धन में कमी आएगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें।

कर्क

आज किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या

दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा।

तुला

आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को धनलाभ होगा। माता लक्ष्मी की कृपा होगी। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी। नवाचार के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक

आज आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।

धनु

आज कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भागदौड़ का फायदा मिलेगा।

मकर

अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। आज आप जिसमें भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा।

कुंभ

आज के दिन थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल की पूर्ती होगी।

मीन

झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Thursday Horoscope
  • गुरुवार का राशिफल
  • Today horoscope
  • आज का राशिफल
  • Horoscope March 14th
  • 14 मार्च का राशिफल
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओपन कैटेगरी में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का भी हक, मेरिट बनेगी आधार

By Manya Jain

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओपन कैटेगरी में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का भी हक, मेरिट बनेगी आधार
उदयपुर में 492 करोड़ से डबल होगा 24 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर में 492 करोड़ से डबल होगा 24 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
ट्विशा केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, गिरिबाला की जमानत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई

By Neel Tiwari

ट्विशा केस: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, गिरिबाला की जमानत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई
अफसरी के ग्लैमर पर भारी राजनीति की चकाचौंध, कई IAS-IPS ने नौकरी छोड़ चुनी सियासत, इनमें एमपी, सीजी और राजस्थान के नौकरशाह

By Arun Tiwari

सऊदी हमले के बाद उड़ानें रद्द: उदयपुर, जयपुर, कोटा समेत कई जिलों के जायरीन मक्का-मदीना में फंसे

By Jageshwar prasad

सऊदी हमले के बाद उड़ानें रद्द: उदयपुर, जयपुर, कोटा समेत कई जिलों के जायरीन मक्का-मदीना में फंसे