राशिफलः आज इन पर होगी गणेश जी कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Feb 28, 2024, 24:27 IST
Share
THESOOTR
28 फरवरी 2024 का राशिफल

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 28 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 28 फरवरी 2024 को बुधवार है। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी की उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 28 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 28 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज का दिन अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए शानदार है। कुछ बिजनेसमैन पार्टनरशिप या इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं, जो लाभदायक साबित हो सकता है। वित्तीय समस्याएं आज परेशान नहीं करेगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

वृषभ
28 फरवरी का दिन वृषभ वालों के लिए शानदार रहेगा। आज आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ के सितारे आज बुलंदियों पर हैं, जिससे प्रपोजल एक्सेप्ट होने की पूरी संभावना है। अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए नेगेटिव लोगों से दूर रहना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर ओवरटाइम की सिचूऐशन बन सकती है।

मिथुन
आज छोटी-मोटी रुकावटों के बावजूद आप डेडलाइन्स को पूरा करने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि के लोगों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। रोमांस के लिहाज से भी दिन अच्छा माना जा रहा है। प्रेग्नेंट महिलाओं को भारी-भरकम काम करने से आज सावधान रहना चाहिए। पॉजिटिव बने रहें।

कर्क
28 फरवरी को कर्क राशि वालों आपकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा। कुछ लोगों को मैनेजमेंट की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां आज हो सकती हैं। बाहर का खाना खाने से परहेज करना बेहतर है।

सिंह
आज के दिन सिंह राशि वालों को किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचें। दफ्तर में आपको अपनी काबिलियत साबित करने के कई मौके मिलेंगे। कुछ सिंगल लोगों लोगों की मुलाकात किसी स्पेशल पर्सन से हो सकती है। व्यावसायिक सफलता आपके पक्ष में रहेगी। फिटनेस मेन्टेन रखने के लिए रोज योग प्रैक्टिस करें।

कन्या
आज का आपका दिन लकी साबित हो सकता है। कन्या राशि वालों आपकी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस आपका साथ देगी। डायबिटिक पेशेंट्स को आज विशेष रूप से अपना ख्याल रखने की जरूरत है। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताएंगे। अपनी इंकम और खर्च की आदतों के बीच बैलेंस बनाकर रखें।

तुला
अपनी रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको आज एफर्ट्स लेने चाहिए। नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल करें। उधार वापस पाने के लिए आज आपको पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करें।

वृश्चिक
आज के दिन वृश्चिक वालों आपका मनी लक शाइन करेगा। कुछ जातकों को सिनीयर्स के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।आप रोमांटिक मिजाज में रहने वाले हैं। आज कोई भी बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी। पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दें और उन्हें खुश रखें। कुछ लोग घर को रेनोवेट भी करा सकते हैं।

धनु
आज ऑफिस का वर्कलोड घर लेकर न आएं। पैसों का लेन-देन करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकता है। आज रात अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक सरप्राइज डिनर प्लान करें। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा। आपकी डाइट प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होनी चाहिए।

मकर
आज रिश्ते से जुड़े सभी मुद्दों को ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। मकर राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वर्कप्लेस पर थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुछ कपल्स जो अलग हो गए थे, उनके बीच की दूरियां कम हो सकती हैं। धन लाभ का मतलब यह नहीं की आप आंख मूंदकर अपने पैसे उड़ाए।

कुंभ
28 फरवरी को प्रोफेशनल तौर पर आपका दिन अच्छा माना जा रहा है। कुछ कुंभ राशि के जातक रिलेशन में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल देने से वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। आपके लिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना बेहतर होगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को पैसे कमाने के नए सोर्स मिलेंगे। मीठा खाने की क्रेविंग सता सकती है।

मीन
आज आज आपकी लव लाइफ में ट्रस्ट इश्यू पैदा हो सकते हैं। मीन राशि वालों अच्छी प्लानिंग और नए आइडिया से आप मैनेजमेंट को आज खुश कर सकते हैं। पुरुष जातकों को आज अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। कामकाज के बीच समय निकालें और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। भाई-बहन के साथ झगड़े से बचना बेहतर रहेगा।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा