राशिफलः आज इन पर होगी महाकाल की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Feb 26, 2024, 06:00 IST
Share
THESOOTR
26 फरवरी 2024 का राशिफल

देश-दुनिया- सोमवार के दिल महाकाल की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 26 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 26 फरवरी 2024 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 26 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 26 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल ( horoscope ) में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें और जीवन में थोड़े-बहुत रिस्क लेने में संकोच ना करें। आज आपको उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपका अंतर्ज्ञान तरक्की की राह पर आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन भाई-बहनों में धन को लेकर विवाद बढ़ सकता है। जिससे मन अशांत रह सकता है। घर में भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

वृषभ
आज आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के अवसर मिलेंगे। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करने में संकोच न करें। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करेंगे। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्चों पर नजर रखें। नए बजट बनाएं और लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मिथुन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कार्यों की नई चुनौतियों को लेकर तैयार रहेंगे। जीवन में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी।

कर्क
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। गृह-क्लेश के संकेत हैं। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अध्यात्म में मन लगेगा। घर के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों को सहयोग मिलेगी। नौकरीपेशा वालों को आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

सिंह
आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। ऑफिस में कार्यों को पूरा करने के लिए लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है, लेकिन इससे अप्रजेल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना एक्सरसाइज या योगा करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत से धन लाभ होगा।आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला
वाणी में सौम्यता आएगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्यता बनाए रखें। शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

वृश्चिक
घर-परिवार में खुशियों का माहौल होगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। लेखानादि और शैक्षिक कार्यों से धन लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्ता में सुधार आएगा, लेकिन भावुकता से बचें और परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे कार्यों का तनाव कम होगा और जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यों की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा।। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें भी रहेंगी।। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

मकर
पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।। नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिजनों के सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्ता में सुधार आएगा, लेकिन भावुकता से बचें और माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। घर मेंहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल होगा। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और कार्यों की नई जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें।। इससे नौकरी में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे और आपकी परफॉर्मेंस भी अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यावसायिक लाभ होगा स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

मीन
परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे। भावनाओं को उतार-चढ़ाव संभव है। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी। वस्त्रों की खरीदारी के लिए धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी, लेकिन रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा