राशिफलः आज इन पर होगी महाकाल की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 03, 2024, 23:31 IST
Share
HOROSCOPE
4 मार्च 2024 का राशिफल।

देश-दुनिया। सोमवार के दिन महाकाल की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 4 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( Horoscope ) का आकलन किया जाता है। 4 मार्च 2024 को सोमवार है। सनातन धर्म में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा-आराधना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल से जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज मेष राशि वालों को अचानक से काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। फैमिली या रिश्तेदारों से धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आज आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को आज गुड न्यूज मिल सकती है।

वृषभ
कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। परिजनों से चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आज धन के लेन-देन से बचें और लग्जरी आइटम्स की खरीदारी अभी टाल दें।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला असर देने वाला है। पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं। किसी को धन उधार देने से बचें। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखें और चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहें।

कर्क
आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन हानि हो सकता है। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। यात्रा के दौरान अपने वस्तुओं का ख्याल रखें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

सिंह
रिश्तों की गलतफहमियों को सुलझाने की कोशिश करें। शांत दिमाग से फैसले लें। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक से खर्चे बढ़ेंगे, जिससे मन परेशान रह सकता है। कुछ जातक स्टॉक मार्केट में सोच-समझकर निवेश कर सकते हैं। नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

तुला
आज तुला राशि वालों की कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यों के प्रति आपकी मेहनत और लगन व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मदद से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक
जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। व्यापार में धन हानि हो सकता है। इस वीक आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रहें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। बिजनेस से जुड़े डिसीजन में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें और अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

धनु
ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल होगा।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में अपने कार्यों पर फोकस करें। कार्यों की चुनौतियों को दूर करने के लिए मेहनत करने से पीछे न हटें। अभी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। घर-परिवार में चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का प्रेशर थोड़ा कम होगा।

कुंभ
आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगी। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्त की मदद से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। किसी अनजान व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। आज परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। साथी से अनबन के संकेत हैं। रिलेशनशिप में गलतफहमियों को ज्यादा बढ़ने न दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा