आज इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा और इन्हें मिलेगी सफलता
Rahul Garhwal | Apr 18, 2024, 24:27 IST
Horoscope of April 18
18 अप्रैल, गुरुवार को आपके सितारे क्या कह रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।
Horoscope
BHOPAL. आज गुरुवार का दिन है। आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आपके ऊपर माता लक्ष्मी धनवर्षा करेंगी या आपको सफलता मिलेगी। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...
मेष
आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। कार्यस्थल पर प्रोफेशनल बने रहें। व्यापार में निवेश करने के लिए भी दिन शुभ है। योग करें, जो आपको शारीरिक रूप से फिट रखेगा। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन आज वापस पटरी पर आ सकते हैं। जॉब ढूंढ रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल आ सकती है। समझदारी से खर्च करें।
वृषभ
आपको पॉजिटिव सोच रखने की सलाह दी जाती है। वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिलेंगी। मीटिंग में इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स लाएं, जिससे आपको कई क्लाइंट्स भी मिलेंगे। तनाव को अपने जीवन से दूर रखना भी जरूरी है। स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
मिथुन
दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। रिश्ते में नाराजगी हो सकती है, लेकिन आपको क्रोध पर काबू पाने की जरूरत है। चुनौती से भरपूर काम को पूरा करने में अपनी क्षमता दिखाएं। विटामिन और प्रोटीन से भरपूर स्वस्थ भोजन करें। कुछ महिलाओं को किसी फंक्शन में पैसे डोनेट करने की आवश्यकता होगी।
कर्क
आपका दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की राजनीति के रूप में छोटे-मोटे मुद्दे इंतजार में रहेंगे। गुस्से और बहस पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इससे रिश्ते में खटास आ सकती है। आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज नहीं रहेगा। नए काम में सफलता मिलेगी। आहार में अधिक सब्जियां और फल शामिल करें।
सिंह
किसी को भी बड़ी रकम उधार देते समय बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद आज आपकी लव लाइफ एक्टिव रहेगी। ऑफिशियल मीटिंग में हिस्सा लेते समय समझदारी से काम लें। स्टूडेंट्स अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं। उम्रदराज लोगों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
कन्या
पुराने प्रेमी-प्रेमिका से सामना हो सकता है। आपके कमिटमेंट या प्रोडक्टिविटी पर कोई सहकर्मी उंगली उठा सकता है। विदेश में छुट्टियां मनाने पर विचार करें, जो तनाव को भी दूर करेगा। आर्थिक तौर पर लाभदायक मौकों पर नजर रखें। रात के समय वाहन चलाते समय सावधान बरतें। माता लक्ष्मी की कृपा से धन प्राप्त होगा।
तुला
आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यापारियों को धनलाभ होगा। नवाचार के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
काम के चक्कर में आप आज ट्रैवल करने पर मजबूर रहेंगे। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को अपने रिलेशन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पैसों को लेकर छोटी-मोटी तकरार होगी। एडमिशन का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। सब्जियों और फलों का सेवन बढ़ाएं।
धनु
आपका कोई फ्रेंड फाइनेंशियल हेल्प मांग सकता है। ग्राफिक डिजाइनर, शेफ, मीडियाकर्मी और बैंकर प्रोफेशनल रूप से अपनी स्किल दिखने के नए अवसर देखेंगे। जिन लोगों को रिश्ते में फैमिली का सपोर्ट नहीं मिला, उन्हें विचारों में बदलाव लाने पर फोकस करना चाहिए। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
मकर
अपनी मेंटल हेल्थ को इंप्रूव करने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और घरेलू फर्नीचर खरीदने के लिए भी दिन अच्छा है। खर्च करते समय बजट पर टिके रहें।
कुंभ
व्यस्त शेड्यूल के बावजूद आप सभी सौंपे गए काम पूरे करेंगे। अधिकारियों के साथ पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी और बुरी सभी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करें। परिवार में आर्थिक विवाद निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई भी बड़ी मेडिकल समस्या लाइफ पर असर नहीं डालेगी।
मीन
स्ट्रेस से बचने के लिए अपनी फेवरेट हॉबी को टाइम दें। ऑफिस रोमांस परेशानी खड़ी कर सकता है। चुनौती से भरपूर काम को पूरा करने में अपनी क्षमता दिखाएं। पिछला निवेश अच्छा रिटर्न दिला सकता है। पैसों से जुड़े आखिरी डीसीजन लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जंक फूड से दूर रहें।
Horoscope for 18 April | Thursday Horoscope | 18 अप्रैल का राशिफल | गुरुवार का राशिफल
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj