राशिफलः आज इन पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए कौन सी हैं राशियां

Jitendra Shrivastava | Feb 22, 2024, 23:39 IST
Share
horoscope
23 फरवरी 2024 का राशिफल

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मीजी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। देश-दुनिया

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 23 फरवरी 2024 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 23 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 23 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष

अगर इस समय अच्छी स्थिति में नहीं हैं तो आपको पीछे हट जाना चाहिए। अगर आपको डर लग रहा है, तो अपने लिए बड़े मानदंड तय करें और कठिन परिस्थति से निकलने के बाद आप अच्छा महूस करेंगे। आपके लिए यह थोड़ा कठिन है, लेकिन आपके लिए यह अच्छा है।

वृष

राशि वालों के लिए अपने कमाए गए पैसे अगर कहीं फंसे हैं, तो आपको उन्हें मांगने से डरना नहीं चाहिए। आप कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए अपनी कोशिशों के लिए मांगना उचित है। लवलाइफ सामान्य रहेगी। आपको आगे बढ़कर नए बदलावों को अपनाना चाहिए।

मिथुन

आपको जो चाहिए, उसे ढूंढ़ते रहें। आपको आज किसी काम के लिए ना का भी सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में स्थिति सामान्य है। आप नए अवसर खोज सकते हैं।जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।

कर्क

कर्क राशि वालों को इस समय थोड़ा हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि अपने गु्स्से पर काबू रखें। लवलाइफ में मजबूत रिलेशनशिप में हो सकते हैं।

सिंह

अपनी समस्याओं को प्रियजनों के साथ शेयर करें। आपके दोस्त और परिवार वालें के साथ अच्छा समय बितेगा, आपको अपने परिवार की मदद मिलेगी। यह समय आपके निवेश के लिए अच्छा है।

कन्या

किसी को बातचीत पर हावी न होने दें। बातचीत में हर किसी को सुनने का मौका मिलना चाहिए। किसी परिवार वाले की मदद का मौका मिलेगा। इस समय लवलाइफ अच्छी रहेगी।

तुला

राशि वालों को इस समय लवलाइफ पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। आपका कैश फ्लो अच्छा दिख रहा है। इस समय आपको लंबे समय के निवेश पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि भविष्य की योजनाएं आपको प्रभावित करेंगी।

वृश्चिक

बेहतर मैनेजमेंट के लिए बेकार के खाते बंद करने के बारे में सोचें। किसी एक्सपर्ट से मदद लेकर आप निवेश के ऑप्शन तलाश कर सकते हैं। लोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिएअच्छा समय है।

धनु

मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। आय में वृद्धि के नए साधन बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

आप फाइनेंशियली आजाद होने के करीब हैं। आज आपका लोन अप्रूव हो सकता है। घर में मंगलकार्य होंगे। इस समय थोड़ा धैर्य रखें। धैर्य बनाए रखें और निरंतर प्रयास करते रहें। आपको कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कुंभ

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। व्यापारिक विस्तार होगा। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन थोड़ी चिंतित रह सकता है। भावुकता से बचें। धन से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। भावुक होकर कोई निर्णय ना लें।

मीन

आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों को सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी, लेकिन काम के सिलसिले में ज्यादा यात्रा करना पड़ सकता है।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा