Horoscope: आज गणेश जी की उपासना से इन्हें मिलेगी जीवन में सुख-समृद्धि

BP shrivastava | Mar 07, 2024, 06:00 IST
Share
Thesootr
horoscope.

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इन राशि ( horoscope) वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, इन्हें रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। 7 मार्च 2024 को बुधवार है। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 7 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कौन सी हैं वो राशियां-

मेष


आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज धन-लाभ के योग बन सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी। इस समय दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें।

वृषभ


वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यों को लेकर शान्ति एवं प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन


आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

कर्क


आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग बन रहे हैं। संबंधों में निकटता आएगी।

सिंह


मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। व्यवसायिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयेाग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

कन्या


आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा कष्टमयी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला


मन अशान्त रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक


मन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। संबंधों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

धनु


आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर


लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

कुंभ


व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

मीन


मन में शान्ति एवं प्रसन्नता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • 7 मार्च का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा