कांग्रेस को डोनेट फॉर देश अभियान में अब तक कितना चंदा मिला? BJP शासित इस राज्य ने दिया सबसे ज्यादा
BP Shrivastava | Dec 26, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस को डोनेट फॉर देश अभियान में अब तक कितना चंदा मिला? BJP शासित इस राज्य ने दिया सबसे ज्यादा
कांग्रेस के 'डोनेट फॉर इंडिया' अभियान में अब तक सबसे ज्यादा लोगों द्वारा चंदा जुटाने के लिहाज से राजस्थान देश में पहले नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा चंदा महाराष्ट्र से इकट्ठा हुआ है।
NEW DELHI. कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में चंदा जुटाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए 'डोनेट फॉर इंडिया' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के स्थापना दिवस (28 दिसंबर) तक क्राउड फंडिंग के जरिए चंदा जुटाया जा रहा है। अब तक सबसे ज्यादा लोगों द्वारा चंदा जुटाने के लिहाज से राजस्थान देश में पहले नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा चंदा महाराष्ट्र से इकट्ठा हुआ है।
सबसे ज्यादा चंदा देने वालों की सूची में एमपी 5वें नंबर पर
अभियान के तहत मध्यप्रदेश ने 25 दिसंबर की शाम तक 27 लाख 9 हजार से ज्यादा चंदा इकट्ठा किया है। इसमें नए प्रदेश प्रमुख जीतू पटवारी ने एक लाख 38 हजार रुपए का चंदा दिया है। सबसे ज्यादा चंदा देने वाले राज्यों की सूची में अभी एमपी आठवें नंबर पर है। जबकि सबसे लोगों द्वारा चंदा देने की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। एमपी में 6.28 प्रतिशत लोगों ने चंदा दिया है।
राजस्थानियों ने कितना दिया चंदा
जानकारी के मुताबिक, डोनेट फॉर इंडिया अभियान की शुरुआत से अब तक महाराष्ट्र से 82 लाख रुपए से ज्यादा चंदा इकट्ठा हुआ है, जबकि राजस्थान से 57 लाख रुपए से ज्यादा का चंदा जुटाया गया है। दिल्ली से 20 लाख, उत्तर प्रदेश से 38 लाख और कर्नाटक से 32 लाख रुपए से ज्यादा का चंदा अब तक इकट्ठा हुआ है। इसी क्रम में एमपी में 27 लाख रुपए और छत्तीसगढ़ में 18 लाख रुपए से ज्यादा राशि जुटाई गई है। हालांकि सबसे ज्यादा लोगों द्वारा चंदा देने के मामले में एमपी पांचवें नंबर पर है।
![Donation Congess.jpg]()
28 दिसंबर के बाद घर-घर जाकर अभियान
कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान फिलहाल ऑनलाइन चलाया जा रहा है। इससे 28 दिसंबर तक चंदा जुटाया जाएगा। इसके बाद जमीनी स्तर से अभियान शुरू किया जाएगा और कार्यकर्ता अपने बूथ में घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे। हर बूथ पर कम से कम दस-दस घरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
138 के गुणक में दे सकते हैं राशि
डोनेट फॉर इंडिया मुहिम के तहत राज्य स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्षों और एआईसीसी के पदाधिकारियों को कम से कम 1380 रुपए की राशि का सहयोग देने को कहा गया है। इस मुहिम में 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति सहयोग कर सकता है, जबकि घरों से कम से कम 138 रुपए की सहयोग राशि इकट्ठा की जाएगी।
कहां से कितनी राशि जुटाई गई सूची देंखें
![amounts .jpg]()
गहलोत-डोटासरा ने दिए 1.38 लाख रुपए
कांग्रेस की इस मुहिम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 1.38 लाख रुपए की राशि दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी आदि ने भी 1.38 लाख रुपए की राशि का सहयोग दिया है, जबकि कई विधायकों ने 13,800 रुपए की राशि दी है।
अधिकतर प्रदेशों गैर कांग्रेसी सरकार
कांग्रेस के इस अभियान में जिन राज्यों से सबसे ज्यादा चंदा इकट्ठा हुए हैं, उनमें से ज्यादातर में गैर कांग्रेसी सरकार हैं। राजस्थान में बीजेपी और महाराष्ट्र में बीजेपी और सहयोगी दल की, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। यही वो राज्य हैं, जहां से सबसे ज्यादा चंदा दिया गया है। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 82 लाख 48 हजार रुपए जुटाए गए हैं, जहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और बीजेपी की सरकार है। राजस्थान से 57 लाख 73 हजार रुपए चंदा दिया गया। यहां हाल ही में हुए चुनाव में बीजेपी की सरकार बनी है। दिल्ली से 38 लाख रुपए का चंदा मिला है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। उत्तर प्रदेश से 47 लाख सात हजार रुपए का चंदा जुटाया गया है, जहां बीजेपी की सरकार है। कर्नाटक से 32 लाख 56 हजार रुपए का चंदा इकट्ठा हुआ है, जहां कांग्रेस की सरकार है

Donation Congess.jpg

amounts .jpg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari