पहलगाम हमले के बाद पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा-ऐसी सजा देंगे कभी कल्पना नहीं की होगी
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 24, 2025, 14:25 IST
PM Modi
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को "कल्पना से बड़ी सजा" देने की चेतावनी दी है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। हमले के बाद पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुँचे। समारोह में सबसे पहले पीएम ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
हमले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ एयरपोर्ट पर ही बैठक की। इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर चर्चा हुई।भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए पांच बड़े फैसले लिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात करने की इच्छा जताई है और भारत को समर्थन देने का संकेत दिया है।प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है। उन्होंने कहा, "आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें:
पहलगाम आतंकी हमला : अटैक के बाद 4 गुना बढ़े फ्लाइट के रेट, कई लोग फंसे
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पांच बड़े फैसले लिए हैं। यह आतंकवाद के मुद्दे पर अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई होगी। ये पाँच निर्णय हैं-
उसके बाद उन्होंने कहा- जिन लोगों ने भी यह हमला किया है, उन आतंकियों को और साजिश रचने वालों को, उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी... सजा मिलकर रहेगी। अब इन आतंकियों की बची-कूँची जमीन को भी मिट्टी में मिला देंगे। उन लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा उनको ऐसी सजा देंगे। भारत के 140 करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। pic.twitter.com/TMwL58HVTc
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2025
सरकार की त्वरित कार्रवाई
ये भी पढ़ें:
पहलगाम आतंकी हमला : अटैक के बाद 4 गुना बढ़े फ्लाइट के रेट, कई लोग फंसे
सरकार के फैसले
- दोनों देशों के बीच सिंधु नदी समझौता हुआ रद्द
- पंजाब की सीमा पर अटारी चेक पोस्ट को तुरंत बंद करना।
- सार्क वीजा एक्जेंपशन स्कीम (एसवीईएस) के तहत भारत आने की छूट खत्म।
- पाकिस्तानी उच्चायोग में सैन्य, नौ सेना और वायु सेना सलाहकारों को एक सप्ताह में भारत छोड़ना होगा।
- पाकिस्तान उच्चायोग में पदस्थ कर्मचारियों को 55 से घटा कर 30 कर दिया गया है।
पहलगाम हमला
पहलगाम में आतंकी हमला में 26 लोगों की मृत्यु हो हुई । इस आतंकवादी हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। हमले के शिकार अधिकतर लोग पर्यटक थे। पुलवामा में 2019 में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभी तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman