हैदराबाद कंज्यूमर फोरम का बड़ा एक्शन: फिल्म कुबेर शुरू होने में 22 मिनट की देरी, PVR-INOX पर 50 हजार का जुर्माना

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 03, 2026, 17:21 IST
Share
हैदराबाद में कुबेर फिल्म ऐड के चक्कर में देर से शुरू हुई थी। इसके लिए PVR-INOX पर जुर्माना देना पड़ा है।
हैदराबाद में कुबेर फिल्म ऐड के चक्कर में देर से शुरू हुई थी। इसके लिए PVR-INOX पर जुर्माना देना पड़ा है।

हैदराबाद जिला उपभोक्ता आयोग-II ने PVR INOX लिमिटेड के खिलाफ एक्शन लिया है। बता दें तेलुगु फिल्म कुबेर शो शुरू होने में 22 मिनट डिले हो गया था। इसके मद्देनजर कंज्यूमर फोरम ने 20 हजार मुआवजा, पांच हजार लिटिगेशन कोस्ट और 50 हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि तय समय के बाद भी कमर्शियल एडवरटाइजिंग और ट्रेलर चलाना अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस है।

शिकायतकर्ता ने क्या बताया

हैदराबाद में रहने वाले शिकायतकर्ता वकील चंदा अतीश कुमार हैं। उन्होंने 20 जून 2025 को पीवीआर सिनेमा से दो टिकट खरीदे थे। बता दें उन्होंने शेखर कम्मुला के निर्देशन वाली तेलुगु फिल्म कुबेर के लिए टिकट बुक की थी। इसके लिए उन्होंने 500 रुपए के दो टिकट खरीदे थे।

एडवरटाइजिंग की वजह फिल्म देर से हुई शुरू

शिकायत के मुताबिक, वे अपने दोस्त के साथ करीब 10:30 बजे थिएटर में पहुंचे हुए थे। उसी समय से एडवरटाइजिंग और ट्रेलर शुरू हो गए। उन्हें लगा कि फिल्म तय समय 10:35 बजे शुरू हो जाएगी। लेकिन एडवरटाइजिंग और ट्रेलर 10:52 बजे तक चला, उसके बाद फिल्म शुरू हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब 22 मिनट की देरी से फिल्म शुरू हुई थी।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी Drishyam 3, पहले ही दिन तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड
03 Oct 2026 ,
By Kaushiki
Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पहले दिन ही अजय देवगन की फिल्म ने इतिहास रच दिया है। अजय देवगन की इस फिल्म ने 66.75 करोड़ कमाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानें फिल्म की कहानी, स्टार्स की एक्टिंग और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की पूरी रिपोर्ट।

घर पहुंचने में हुई परेशानी- शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने फिल्म के समय और थिएटर से घर की कम दूरी देखकर रात करीब 2 बजे घर पहुंचने की योजना बनाई थी। देरी के कारण वे करीब 3 बजे पहुंचे। उनके अनुसार फिल्म देरी से खत्म होने की वजह से वे घर लेट से पहुंचे ते। इसकी वजह से उनका रोजमर्रा के काम और जरूरी काम प्रभावित हुआ। इन आधारों पर उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 35 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ज्ञापन क्या कहता है

शिकायतकर्ता ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के 30 नवंबर 2023 के कार्यालय ज्ञापन का हवाला दिया। उसके अनुसार स्वीकृत या जनहित जागरूकता वाली फिल्में (PSA – पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट) अधिकतम दो मिनट तक दिखाई जा सकती हैं। उन्हें फिल्म से पहले या इंटरवल में तय समय के अंदर ही दिखाना होता है। शिकायतकर्ता का कहना था कि पीवीआर में इससे ज्यादा समय तक एडवरटाइजिंग और ट्रेलर चले थे।

October OTT Releases: इस महीने ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धांसू नई फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
01 Oct 2026 ,
By Kaushiki
October OTT Releases: नई फिल्में और सीरीज पूरी लिस्ट आ गई है। इस महीने Netflix और Amazon Prime पर एक से बढ़कर एक नई मूवीज और वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं। अगर आप भी वीकेंड पर बिंज वॉच करने के शौकीन हैं, तो इन सभी अपकमिंग रिलीज की रिलीज डेट और स्टारकास्ट अभी नोट कर लें।

पीवीआर ने क्या दलील दी थी

पीवीआर सिनेमा और पीवीआर इनॉक्स लिमिटेड ने आरोपों से इनकार कर दिया था। साथ ही शिकायत खारिज करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि एडवरटाइजिंग, पीएसए और ट्रेलर दिखाना उनके कारोबार के अधिकार का हिस्सा है। यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) में दिया गया है। इस पर रोक लगाने वाला कोई कानून नहीं है। पीएसए (PSA – पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट) जनजागरूकता का काम करते हैं। इसलिए एडवरटाइजिंग और पीएसए में लगे समय को देरी या सेवा में कमी नहीं माना जा सकता।

आयोग ने क्या फैसला सुनाया

आयोग ने कहा कि फिल्म 10.35 बजे से शुरू होना गलत नहीं है, बल्कि गलत ये है कि एडवरटाइजिंग और ट्रेलर 10:52 बजे तक चलाई गई थी। आयोग के मुताबिक, फिल्कम करीब 22 मिनट की देरी से शुरू हुई। विपक्षी पक्षों ने इस तथ्य को खास तौर पर नहीं नकारा और शिकायतकर्ता के सबूत को काटने वाला कोई दस्तावेजी सबूत भी पेश नहीं किया।

इसके बाद आयोग ने 30 नवंबर 2023 के ज्ञापन पर गौर किया। उसने माना कि तय समय से ज्यादा देर तक एडवरटाइजमेंट दिखाना अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस है।

कितना हर्जाना और कितना समय

आदेशराशि/समयजानकारी
मुआवजा₹20,000अनुचित या प्रतिबंधात्मक व्यापार प्रथा से हुई असुविधा के लिए
मुकदमा खर्च₹5,000लिटिगेशन कॉस्ट के तौर पर
दंडात्मक हर्जाना₹50,000जिला उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करना होगा
व्यापार प्रथा पर रोक—ऐसी अनुचित या प्रतिबंधात्मक व्यापार प्रथाएं बंद करनी होंगी और दोबारा नहीं दोहरानी होंगी
आदेश पालन की समय सीमा45 दिनतय समय में आदेश का पालन करना होगा
देरी होने पर ब्याज9% सालानाचूक की तारीख से भुगतान होने तक मुआवजे की राशि पर ब्याज देना होगा

यह खबर क्यों जरूरी है

टिकट खरीदना एक सेवा खरीदना है, और ग्राहक को तय समय पर सेवा पाने का हक है। देर रात के शो में आधे घंटे की देरी से घर लौटने, सुबह की ड्यूटी और परिवार की जिम्मेदारियों पर असर पड़ सकता है। इस फैसले से ग्राहकों को यह भरोसा मिलता है कि वे ऐसी शिकायत कंज्यूमर फोरम में कर सकते हैं। थिएटरों के लिए यह मैसेज है कि एडवरटाइजिंग का समय सरकारी निर्देश के दायरे में रहना चाहिए।

UP में 500 एकड़ में बनेगी जापानी सिटी, आवास, स्कूल,अस्पताल समेत मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें इसकी खासियत
24 Sept 2026 ,
By Manya Jain
यूपी के यमुना सिटी में 500 एकड़ भूमि पर जापानी सिटी के निर्माण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। यीडा तेजी से भूमि अधिग्रहण कर रहा है। इस सिटी में औद्योगिक, आवासीय और वाणिज्यिक सुविधाएं मौजूद होंगी, साथ ही जापानी कर्मचारियों के लिए विशेष आवास और स्कूल भी होंगे। यह परियोजना 2026 के बाद जापानी निवेश को आकर्षित करने में मददगार साबित होगी।

FAQs

  1. क्या है चंदा अतीश कुमार की शिकायत का मुख्य कारण?
    चंदा अतीश कुमार की शिकायत का मुख्य कारण यह है कि पीवीआर सिनेमा में तेलुगु फिल्म कुबेर के शो का प्रारंभ निर्धारित समय 10:35 बजे से 22 मिनट की देरी से 10:52 बजे हुआ।
  2. पीवीआर सिनेमा ने शिकायत का किस तरह से जवाब दिया?
    पीवीआर सिनेमा ने शिकायत के आरोपों से इनकार किया और तर्क दिया कि एडवरटाइजिंग और ट्रेलर दिखाना उनके व्यवसाय का एक हिस्सा है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) द्वारा सुरक्षा प्राप्त है।
  3. आयोग ने इस मामले में क्या फैसला सुनाया?
    आयोग ने फिल्म की देरी को अनुचित व्यापार प्रथा मानते हुए पीवीआर सिनेमा पर ₹20,000 का मुआवजा, ₹5,000 मुकदमा खर्च और ₹50,000 जिला उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने का आदेश दिया।
Tags:
  • हैदराबाद कंज्यूमर फोरम
  • फिल्म कुबेर
  • PVR-INOX
  • PVR-INOX पर 50 हजार का जुर्माना
  • CONSUMER PROTECTION ACT 2019
  • पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट
  • पीवीआर ने क्या दलील दी थी
  • कितना हर्जाना लगाए गए
  • लिटिगेशन कोस्ट
  • हैदराबाद न्यूज
छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में मंत्रालय से फील्ड तक पौने दो सौ अफसर इधर से उधर, जमीन विवाद में उलझे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल

By Ashish Bhardwaj

अशोक गहलोत की सरकार को नसीहत, कहा - 10 साल का सबसे बड़ा अकाल, तुरंत हरकत में आए भजनलाल
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का बड़ा री-सर्च अभियान : BLO घर-घर जाकर खोजेंगे गुमशुदा नाम
बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

By Sumit Kumar

बालाघाट के आदिवासी इलाकों के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान, बच्चों की मौत वाले गांवों में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार
ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन

By VINAY VERMA

ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन
एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी: अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन

By Manya Jain

एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी: अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन