पूजा खेडकर के बाद इन IAS - IPS की नियुक्ति पर भी सवाल

Shreya Nakade | Jul 16, 2024, 14:51 IST
Share
IAS IPS Officer
IAS IPS Officer

IAS अधिकारी पूजा खेडकर विवाद के बाद अब अन्य आईएएस और आईपीएस अफसरों की भी UPSC उम्मीदवारी पर सवाल उठ रहे हैं। जल्द इनके उपर भी जांच हो सकती है...

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उन पर विकलांगता के झूठे सर्टिफिकेट देने और OBC आरक्षण कोटे का गलत इस्तेमाल करने के आरोप हैं। मामले में अभी जांच चल रही है।

इसी बीच कई और IAS - IPS अधिकारियों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग इनकी पात्रता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी उम्मीदवारी की भी जांच हो सकती है।

अभिषेक सिंह

अभिषेक सिंह ( Abhishek Singh ) पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। अभिषेक सिंह का बतौर IAS विकलांग श्रेणी में चयन हुआ था।

बीते दिनों उनके सोशल मीडिया पेज पर डांस का वीडियो देखने के बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना करना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी आईएएस उम्मीदवारी पर अब कई सवाल उठा रहे हैं।

Abhishek Singh
Abhishek Singh

ये खबर भी पढ़िए...

IAS पूजा खेडकर के मेडिकल सर्टिफिकेट की सच्चाई उजागर

निकित खंडेलवाल

2014 बैच की IAS अधिकारी निकिता खंडेलवाल ( Nikita Khandelwal ) पर भी सोशल मीडिया यूजर्स गलत मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर आरक्षण लेने का आरोप लगा रहे हैं। उन्हें दृष्टिबाधित कोटे के अंतर्गत चुना गया था।

अब सोशल मीडिया पर उनका बिना चश्मा लगाए ड्राइविंग टेस्ट देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Nikita Khandelwal
Nikita Khandelwal

प्रियांशु खाती

2021 बैच के आईएएस अधिकारी प्रियांशु खाती ( Priyanshu Khati ) को लेकर भी गलत सर्टिफिकेट दिखाकर आरक्षण का लाभ लेने के आरोप हैं। उनकी UPSC में 245 वीं रैंक आई थी।

प्रियांशु ने ऑर्थो हैंडीकैप दिव्यांगता का प्रमाण पत्र देकर आरक्षण पाया था। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी को ऐसी कोई समस्या नहीं है।

Priyanshu Khati
Priyanshu Khati

ये खबर भी पढ़िए...

बस्तर को हथियार मुक्त बनाने का लक्ष्य, नक्सलियों के खिलाफ बना संगठन

आसिफ के यूसुफ

केरल के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी आसिफ के यूसुफ ( Asif K Yusuf ) के दस्तावेजों को लेकर गड़बड़ी सामने आई थी। UPSC में उनका चयन ओबीसी कोटे से हुआ था। उनके प्रोबेशन पीरियड के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने ओबीसी कोटे का गलत इस्तेमाल किया।

जांच में पता चला कि आईएएस अधिकारी ने गलत फैमिली इनकम बताकर आरक्षण का लाभ लिया। ऐसे में केंद्र ने उन्हें ड्यूटी के लिए अनफिट घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ IAS अधिकारी ने अपना पक्ष रखने की अपील की थी।

Asif K Yusuf
Asif K Yusuf

अनु बेनीवाल

IPS अनु बेनीवाल ( Anu Beniwal ) के खिलाफ सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि इन्होंने EWS कैटेगरी से UPSC में स्थान पाया है। उनके पिता स्वयं एक IPS अधिकारी हैं। ऐसे में EWS कोटे से नौकरी लेने पर उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Anu Beniwal
Anu Beniwal

ये खबर भी पढ़िए...

खूबसूरत IPS अनु बेनीवाल फिर आईं चर्चा में, जानिए इस बार क्या है वजह

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IAS
  • अभिषेक सिंह
  • ips
  • अनु बेनीवाल
  • IPS अनु बेनीवाल
  • पूजा खेडकर
  • निकित खंडेलवाल
  • प्रियांशु खाती
  • आसिफ के यूसुफ
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक