IAS lover cheating : IAS बनते ही प्रेमिका ने दिया धोखा तो लिखी किताब, बन गया करोड़पति

Jitendra Shrivastava | Jun 14, 2024, 17:23 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

हर किसी की किस्मत साथ नहीं देती है, कोई कॉम्पीटिशन एक्जाम में सक्सेस नहीं होता तो कोई प्यार में फेल हो जाता है। ऐसे ही एक IAS प्रेमिका के धोखे के बाद प्रेमी ने एक किताब लिख दी। ये किताब बेस्ट सेलिंग में सबसे ऊपर है और प्रेमी करोड़पति बन गया...

IAS lover cheating : जोधपुर के रहने वाले कैलाश मांजू बिश्नोई की किताब इन दिनों छाई हुई है। मांजू ने यह किताब प्रेमिका के IAS बनते ही ब्रेकअप करने के बाद लिखी थी। टूटे दिल के साथ प्रेमी की लिखी किताब 'यूपीएससी वाला लव कलेक्टर साहिबा' इन दिनों बेस्ट सेलिंग लिस्ट में सबसे ऊपर है

प्यार में धोखे के बाद लिखी किताब

कहते हैं भगवान अगर एक दरवाजा बंद करता है तो दूसरे खोल भी देता है। भारत में हर साल कई लोग यूपीएसई की तैयारी करते हैं। इसमें से कुछ की किस्मत साथ देती है तो कई का सपना साकार नहीं हो पाता। ऐसे में कई लोग हताश हो जाते हैं वो अपनी जिंदगी में ठहर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग एक रास्ता बंद होने पर दूसरे की तरफ बढ़ते हैं। ऐसी ही स्टोरी है कैलाश मांजू बिश्नोई की। यूपीएसई की तैयारी के दैरान उन्होंने एक किताब लिखी, जो अब उन्हें करोड़पति बना चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें...

सफाई कर्मचारी रहते आरएएस क्लियर कर बनी डिप्टी कलेक्टर , अब हुई गिरफ्तारी , मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप

‘यूपीएससी वाला लव कलेक्टर साहिबा’

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘यूपीएससी वाला लव कलेक्टर साहिबा’ नाम की किताब काफी चर्चा में है। इसे पढ़ चुके लोगों के मुताबिक ये किताब बहुत अच्छी है। इसकी स्टोरी, इसे लिखने का तरीका सब कुछ काफी अच्छा है। हर कोई इसके लेखक की तारीफ कर रहा है। कैलाश ने इसे अपने निजी एक्सपीरियंस के आधार पर लिखा है। हालांकि, इस किताब के कई पात्र काल्पनिक भी हैं।

ये भी देखिए... हाथी ने कर दिया ऐसा कांड कि हो गया गिरफ्तार...

स्टोरी में लाइफ का स्ट्रगल दिखाया गया

कैलाश मांजू ने अपनी इस किताब की स्टोरी एक ट्रेनी आईएएस ऑफिसर को लेकर लिखी है। इसमें उसकी लाइफ का स्ट्रगल दिखाया गया है। कैसे आईएएस में चयनित होने के बाद ट्रेनिंग का माहौल होता है और किस तरह से चैलेंजेस को फेस करते हैं, ये इस किताब में अच्छे से लिखा गया है। इसके अलावा कोविड के दौरान किस तरह की परेशनियां देखने को मिली, ये भी इस किताब में बखूबी बताया गया है। बात प्यार के एंगल की करें तो किस तरह से प्यार और धोखा साथ चलता है, ये भी इसमें दिखाया गया है।

5 महीने में लिखी किताब सुपरहिट हो चुकी है

कैलाश मांजू बिश्नोई का जन्म जोधपुर में हुआ है. इसके अलावा उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जोधपुर से ही पूरी की। इसके बाद जयनारायण व्यास से उन्होंने डिग्री लेने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। इस दौरान ही उन्होंने 2022 में किताब लिखी और उसे पांच महीने में लिखकर पब्लिश भी कर दिया। किताब सुपरहिट हो चुकी है। उन्हें इस पर फिल्म बनाने का भी ऑफर मिला है। बुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Tags:
  • IAS lover cheating
  • यूपीएससी वाला लव कलेक्टर साहिबा
  • कैलाश मांजू बिश्नोई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा