ICC चैंपियंस ट्रॉफी तो भारत ने जीती, मगर इस जीत का सबक दिल्ली पुलिस ने सबको बताया
Rohit Sahu | Mar 10, 2025, 10:03 IST
icc champions trophy delhi police
Indian टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) को हराकर खिताब जीता है। इंडिया की शानदार जीत पर दिल्ली पुलिस ने कुछ अनोखे अंदाज में बधाई दी। जिसके बाद उनकी एक्स पोस्ट वायरल हो गई।
भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champion's Trophy) के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दे रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने भी अपनी अनोखी पोस्ट के जरिए इस खुशी को साझा किया। दिल्ली पुलिस की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
भारतीय टीम (Indian Team) की इस ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: भारत ने जीता ICC चैंपियनशिप, राजधानी में होली-दिवाली एक साथ
thesootr links
दिल्ली पुलिस की पोस्ट में छुपा खास मेसेज
दिल्ली पुलिस (delhi Police) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर टीम इंडिया को बधाई।' साथ ही, उन्होंने क्रिकेट और ट्रैफिक सुरक्षा के बीच एक दिलचस्प तुलना की। उन्होंने लिखा, 'हाईवे पर स्पीड ही सब कुछ नहीं, फाइनल मैच की तरह सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना भी जरूरी है। दिल्ली पुलिस ने अपनी पोस्ट में ट्रैफिक नियमों को क्रिकेट से जोड़ते हुए जीवन के कुछ जरूरी सबक समझाए।
Congratulations Team India on winning #ChampionsTrophy
Life lessons learnt from the championship...
Like the final match, at Highway, Speed isn’t everything!
Team effort (defensive driving),
Coordination (lane discipline),
Communication (signals) &
a dash of ‘magic spin’… pic.twitter.com/EXtkfI3PLU
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 9, 2025
ट्रैफिक नियमों और क्रिकेट चैंपियनशिप में समानता
- स्पीड ही सबकुछ नहीं – ठीक वैसे ही जैसे फाइनल मैच में सिर्फ तेज खेलना नहीं, बल्कि रणनीति बनाना जरूरी है।
- टीम एफर्ट – इसे उन्होंने डिफेंसिव ड्राइविंग से जोड़ा, जहां सतर्कता और टीमवर्क से ही लक्ष्य तक पहुंचा जाता है।
- कोऑर्डिनेशन – इसे लेन ड्राइविंग से जोड़ा, जो सही दिशा में चलने की सीख देता है।
- कम्युनिकेशन – इसे ट्रैफिक साइन से जोड़ा, जो सड़क पर सही दिशा और सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
- स्पिन का जादू – इसे सावधानी के संदेश वाले बोर्ड से जोड़ा, जो अप्रत्याशित परिस्थितियों में सतर्क रहने की सलाह देते हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई
यह भी पढ़ें: भारत ने जीता ICC चैंपियनशिप, राजधानी में होली-दिवाली एक साथ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
By Manya Jain
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
By Sanjay Gupta
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Jageshwar prasad