जनवरी में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा और 10 दिन नहीं होगा कामकाज

The Sootr | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
जनवरी में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा और 10 दिन नहीं होगा कामकाज
जनवरी में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा और 10 दिन नहीं होगा कामकाज

नए साल यानी जनवरी 2024 में आपके यदि बैंक से जुड़े काम हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं।

NEW DELHI. नए साल यानी जनवरी 2024 में आपके यदि बैंक से जुड़े काम हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नया साल 2024 शुरू होने वाला है। साल के पहले महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। जनवरी में 4 रविवार तथा दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

राज्यवार अवकाश

नए साल के पहले महीने में बैंक में केवल आधे महीने ही काम होगा। जनवरी में त्योहार, जयंती और शनिवार-रविवार मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही मान्य होंगी। इसलिए अपने राज्य के कैलेंडर को भी एक बार आप क्रॉस चेक कर लें।

शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं

जनवरी 2024 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भी बंद रहेगा।

ये रहेंगे बैंक के अवकाश

1 जनवरी - पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

7 जनवरी - रविवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

11 जनवरी - मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

12 जनवरी - स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

13 जनवरी - महीने का दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी - मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

15 जनवरी- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

16 जनवरी- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे।

17 जनवरी - गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।

20 जनवरी- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

23 जनवरी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस के कारण प्रदेश में छुट्टी रहेगी।

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 जनवरी- चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

28 जनवरी- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

31 जनवरी- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी।

Tags:
  • Bank holiday
  • sbi Bank
  • sbi holiday
  • January 2024 Bank holiday
  • Bank holiday January 2024
  • बैंक छुट्टी
  • बैंक छुट्टी जनवरी 24
  • एसबीआई बैंक छुट्टी
  • एसबीआई बैंक छुट्टी 24
  • बैंक अवकाश 24
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा