IIT दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट ने छोड़ी लाखों की नौकरी, बने संन्यासी; अब लोगों को सिखा रहे जिंदगी जीने का तरीका

Arohi Raj | Sootr Creatives | Nov 09, 2026, 09:21 IST
Share
IIT दिल्ली के टॉपर ने क्यों छोड़ी लाखों की नौकरी? बोले- मशीनें सुधर रहीं, इंसान बिगड़ रहा।
IIT दिल्ली के टॉपर ने क्यों छोड़ी लाखों की नौकरी? बोले- मशीनें सुधर रहीं, इंसान बिगड़ रहा।

अक्सर लोग अच्छी नौकरी, मोटी सैलरी और बड़ा बैंक बैलेंस को कामयाबी मानते हैं। इसके लिए युवा दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन क्या पैसा ही जिंदगी में सब कुछ है? क्या अच्छी नौकरी मिलने के बाद इंसान खुश भी रहता है? इन सवालों का जवाब IIT दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट संदीप कुमार भट्ट की जिंदगी से समझा जा सकता है।

संदीप ने लाखों रुपए का सैलरी पैकेज छोड़कर संन्यास का रास्ता चुना है। उन्होंने उस समय नौकरी छोड़ने का फैसला किया, जब उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था। आज उन्हें स्वामी सुंदर गोपाल दास के नाम से जाना जाता है। वे लोगों को अध्यात्म और जीवन का सही अर्थ समझा रहे हैं।

उनकी कहानी उन युवाओं के लिए भी एक सीख है, जो सफलता को सिर्फ पैसे और पद से जोड़कर देखते हैं। उनका मानना है कि इंसान ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ हासिल कर लिया है। लेकिन इस दौड़ में वह अपने मन की शांति खोता जा रहा है।

IIT दिल्ली से गोल्ड मेडल हासिल किया

संदीप कुमार भट्ट पढ़ाई में काफी होनहार थे। उन्होंने साल 2002 में IIT दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी हासिल किया। इसके बाद उन्होंने इसी संस्थान से एमटेक की डिग्री ली।

पढ़ाई पूरी होने के बाद साल 2004 में उन्होंने एक बड़ी कंपनी में नौकरी शुरू की। यहां उन्होंने साल 2007 तक काम किया। इस दौरान उनका करियर लगातार आगे बढ़ रहा था। उन्हें हर महीने करीब 2 लाख से 4 लाख रुपए तक का सैलरी पैकेज मिल रहा था।

संदीप के सामने एक अच्छा करियर था। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके भी थे। लेकिन उनके मन में जिंदगी को लेकर कई सवाल चल रहे थे। वे सिर्फ अच्छी नौकरी और ज्यादा पैसे कमाने तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहते थे।

प्रमोशन लेटर मिलने के दिन लिया नौकरी छोड़ने का फैसला

खबरों के मुताबिक, संदीप की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बनाया। खास बात यह थी कि जिस दिन उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, उसी दिन उन्हें प्रमोशन लेटर मिला था।

इस लेटर में उनकी सैलरी दोगुनी होने की बात कही गई थी। आमतौर पर कोई भी कर्मचारी ऐसे मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगा। लेकिन संदीप ने अपनी जिंदगी के लिए अलग रास्ता चुना। उस समय उनकी उम्र करीब 27-28 साल थी। उन्होंने सोचा कि देश में पुल और मशीनें बनाने वाले इंजीनियरों की कमी नहीं है। लेकिन इंसान के विचार और चरित्र को बेहतर बनाने वालों की जरूरत है।

इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी नौकरी और आरामदायक जिंदगी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली। आज वे स्वामी सुंदर गोपाल दास के नाम से लोगों को जीवन से जुड़ी बातें समझाते हैं।

जॉब छोड़े बिना IIT मद्रास और IIM लखनऊ से करें पढ़ाई: 7 नए स्पेशल प्रोग्राम लॉन्च | Study from IIT Madras and IIM Lucknow without leaving your job: 7 new special programs launched
जॉब छोड़े बिना IIT मद्रास और IIM लखनऊ से करें पढ़ाई, लॉन्च हुए सात नए स्पेशल प्रोग्राम
07 Oct 2026 ,
By Kaushiki
क्या आप अपनी करंट जॉब में अटका हुआ महसूस कर रहे हैं? क्या आपको लगता है कि प्रमोशन के लिए नई स्किल्स बेहद जरूरी हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। IIT मद्रास और IIM लखनऊ अब वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल प्रोग्राम लेकर आए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक्स शामिल हैं।

मशीनें बेहतर हो रही हैं, लेकिन इंसान परेशान है

स्वामी सुंदर गोपाल दास का मानना है कि आज इंसान ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में काफी तरक्की की है। हमारे पास हर काम के लिए मशीनें और सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद लोगों के जीवन में तनाव और परेशानियां बढ़ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वामी सुंदर गोपाल के मुताबिक, इंसान बाहर की दुनिया को बेहतर बनाने में लगा है। लेकिन वह अपने अंदर की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोग पढ़ाई करके अच्छी नौकरी तो हासिल कर लेते हैं। लेकिन मुश्किल हालात का सामना करना नहीं सीख पाते है।

आज कई युवा करियर और भविष्य को लेकर तनाव में रहते हैं। मानसिक परेशानियां भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं। स्वामी सुंदर गोपाल दास का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई और करियर बनाने की शिक्षा तो दी जाती है। लेकिन जिंदगी को समझने और मुश्किलों से निपटने की सीख कम मिलती है। उनका मानना है कि सिर्फ डिग्री और पैसा हासिल करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। इंसान को अच्छे विचार और मजबूत चरित्र भी विकसित करना चाहिए।

जरूरतें कम हैं, लेकिन इच्छाओं का कोई अंत नहीं

स्वामी सुंदर गोपाल दास के मुताबिक, इंसान की जरूरतें सीमित होती हैं। लेकिन उसकी इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं। यही वजह है कि लोग हमेशा कुछ और पाने की कोशिश में लगे रहते हैं।किसी को ज्यादा पैसा चाहिए, तो किसी को बड़ा घर और महंगी गाड़ी चाहिए। एक लक्ष्य पूरा होने के बाद इंसान दूसरा लक्ष्य बना लेता है। इस तरह उसकी जिंदगी इच्छाओं को पूरा करने में ही निकल जाती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वामी सुंदर गोपाल दास इसे समझाने के लिए खाने में नमक का उदाहरण देते हैं। उनका कहना है, सब्जी में नमक स्वाद के लिए जरूरी है, लेकिन अगर पूरी सब्जी को ही नमक बना दोगे तो खाओगे कैसे।

उनके मुताबिक, पैसा भी जिंदगी में नमक की तरह जरूरी है। इससे जरूरतें पूरी होती हैं और जीवन आसान बनता है। लेकिन अगर इंसान की पूरी जिंदगी का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना बन जाए, तो वह असली खुशी से दूर हो जाता है।

Gen-Z बाबा का वीडियो वायरल: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के माइक से तुलना, लुक्स पर मचे बवाल पर खास रिपोर्ट | Gen-Z Baba Video Goes Viral: Special Report on Comparison with 'Stranger Things' Mike and Controversy Over Looks
कौन हैं Gen-Z बाबा? सत्संग वीडियो वायरल के बाद स्ट्रेंजर थिंग्स के माइक व्हीलर से हो रही तुलना, जानिए पूरी कहानी
01 Nov 2026 ,
By Manya Jain
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जेन-जी बाबा जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस बार चर्चा प्रवचन से ज्यादा उनके लुक्स की है। कोई इन्हें हैंडसम बाबा कह रहा है, तो कोई मॉडल बता रहा है। कुछ यूजर्स को इनमें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' का माइक व्हीलर नजर आया। वहीं कुछ इन्हें एक्टिंग की दुनिया में देखने की सलाह दे रहे हैं।

अध्यात्म से मिल सकती है मन को शांति

स्वामी सुंदर गोपाल दास का मानना है कि आज भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को समझने की जरूरत है। वे पश्चिमी देशों की नकल करने की सोच पर भी सवाल उठाते हैं।

उनके मुताबिक, कई विदेशी लोग शांति की तलाश में भारत आते हैं। वे यहां की संस्कृति को समझते हैं और भगवद्गीता जैसे ग्रंथ पढ़ते हैं। दूसरी ओर, हम अपनी ही परंपराओं और ज्ञान को भूलते जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक इंसान खुद को सिर्फ एक शरीर समझकर भौतिक चीजों के पीछे भागता रहेगा, तब तक उसे असली शांति नहीं मिलेगी।

अध्यात्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ करना नहीं है। इसका संबंध खुद को समझने और अपने विचारों को बेहतर बनाने से भी है। इंसान को अपने अंदर झांकना चाहिए और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि उसे वास्तव में क्या चाहिए।

उनके अनुसार, जीवन में नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है। जब इंसान अपने विचारों और व्यवहार को बेहतर बनाता है, तभी वह सही मायने में खुश रह सकता है।

युवाओं के लिए क्या है उनकी कहानी की सीख?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप कुमार भट्ट की कहानी बताती है कि हर व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब एक जैसा नहीं होता है। किसी के लिए अच्छी नौकरी और ज्यादा सैलरी कामयाबी हो सकती है। वहीं किसी दूसरे व्यक्ति के लिए मन की शांति और दूसरों को सही रास्ता दिखाना ज्यादा जरूरी हो सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसी को नौकरी या पैसा छोड़ देना चाहिए। बल्कि जरूरी है कि इंसान अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए जीवन के दूसरे पहलुओं पर भी ध्यान दे।

स्वामी सुंदर गोपाल दास की कहानी इसी बात की याद दिलाती है कि असली सफलता सिर्फ बैंक बैलेंस से तय नहीं होती। जीवन में खुद को समझना और दूसरों के काम आना भी बड़ी उपलब्धि है।

जज की परीक्षा पास कर प्रखरश्री दीदी ने चुना संन्यास, माता-पिता का सपना पूरा कर लिया | Prakharshree Didi chose renunciation after passing the judge's exam, fulfilled parents' dream
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
01 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश के बैतूल में रविवार, 1 नवंबर को एक खास धार्मिक आयोजन हुआ था। यहां जैन धर्म की दीक्षा लेने जा रहीं पांच बहनों के सम्मान में भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया था। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा बैतूल की रहने वाली ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी की रही। उन्होंने जज बनने की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन नौकरी जॉइन करने से पहले ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

FAQs

  1. स्वामी सुंदर गोपाल दास की असली पहचान क्या है?
    स्वामी सुंदर गोपाल दास, जिनका असली नाम संदीप कुमार भट्ट है, ने एक सफल करियर की उच्च सैलरी छोड़कर अध्यात्म की राह चुनी और लोगों को जीवन का सही अर्थ समझाने का काम कर रहे हैं।
  2. आध्यात्मिकता का क्या महत्व है, जैसा कि स्वामी सुंदर गोपाल दास ने बताया है?
    स्वामी सुंदर गोपाल दास का मानना है कि आज की दुनिया में, जहां लोग बाहरी सफलताओं के पीछे भाग रहे हैं, वहां व्यक्ति को अपने अंदर की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। उनका कहना है कि असली शांति और खुशी केवल भौतिक चीजों के पीछे दौड़ने से नहीं मिलती, बल्कि अपने विचारों और नैतिक मूल्यों को समझने और बेहतर बनाने से मिलती है।
  3. संदीप कुमार भट्ट की कहानी से युवाओं को क्या सीख मिलती है?
    संदीप कुमार भट्ट की कहानी बताती है कि सफलता का मतलब हर किसी के लिए अलग होता है। कुछ लोगों के लिए अच्छी नौकरी और पैसा महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जबकि दूसरों के लिए संतोष और दूसरों की भलाई का रास्ता अधिक महत्व रखता है। यह कहानी युवाओं को प्रेरित करती है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए जीवन के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दें।
Tags:
  • IIT दिल्ली गोल्ड मेडलिस्ट
  • संदीप कुमार भट्ट
  • स्वामी सुंदर गोपाल दास
  • इंजीनियर से संन्यासी
  • लाखों की नौकरी छोड़ी
  • IIT Delhi Gold Medalist
  • Sandeep Kumar Bhatt
  • Swami Sundar Gopal Das
  • Engineer Turned Monk
  • Spiritual Journey
वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप

By Aman Vaishnav

वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा, जबरदस्ती संबंध बनाए... उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर महिला के आरोप
आज तीन शहरों में गौ-पूजन करेंगे सीएम मोहन यादव, 16 करोड़ की कामधेनु गौशाला का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा शेड्यूल

By Kaushiki

आज तीन शहरों में गौ-पूजन करेंगे सीएम मोहन यादव, 16 करोड़ की कामधेनु गौशाला का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा शेड्यूल
स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, देश के 57 शहरों में प्रदेश के 9 शहरों का चयन, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

By Kaushiki

स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश ने मारी बाजी, देश के 57 शहरों में प्रदेश के 9 शहरों का चयन, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

By Umeshwari Baghel

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल