electoral bonds का असर, शेयर बाजार गिरा, 13 लाख करोड़ डूबे

एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपे जाने का असर आज यानी बुधवार को देखने को मिला। सबसे ज्यादा गिरावट स्मॉलकैप इंडेक्स में रही।

Advertisment
author-image
Marut raj
New Update
the sootr

भोपाल. एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड ( electoral bonds ) से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपे जाने का असर आज यानी बुधवार को देखने को मिला। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट रही।

स्मॉलकैप और मिडकैप

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक (5.11%) गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक (4.20%) की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कल यानी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए था, जो घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में 13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

 

 

ये खबरें भी पढ़ें....

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये

दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें

( Impact of electoral bonds stock market falls | अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट | Adani Group shares fall | शेयर बाजार गिरा | सेंसेक्स में गिरावट | स्मॉलकैप में भारी गिरावट | Heavy fall in small cap  )

शेयर बाजार गिरा Adani Group shares fall अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट Impact of electoral bonds stock market falls Heavy fall in small cap स्मॉलकैप में भारी गिरावट सेंसेक्स में गिरावट