कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 200 करोड़ कैश जब्त, गिनती अभी जारी
Pooja Kumari | Dec 08, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 200 करोड़ कैश जब्त, गिनती अभी जारी
धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। साहू के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दो दिनों से जारी छापेमारी में 100 करोड़ से भी ज्यादा कैश बरामद किए गए।
BHOPAL. झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के परिवार और करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की और भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। बता दें कि टैक्स चोरी की सूचना मिलने पर आयकर विभाग ओडिशा की टीम ने यह छापेमारी की है। गुरुवार देर शाम तक की कार्रवाई में 200 करोड़ रूपए कैश बरामद किए गए। धीरज साहू के परिवार के सदस्य शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े हैं। यह ग्रुप पश्चिमी ओडिशा में सबसे बड़े देसी शराब निर्माता-विक्रेता में से एक है। आयकर टीम को कंपनी ऑफिस में 9 अलमारियों में नोट भरे मिले। झारखंड-ओडिशा-बंगाल में से अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी बताई जा रही है। यह कंपनी बौध डिस्टलरी की साझेदार है। बता दें कि तीन राज्यों में इसका कारोबार फैला है।
ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इनमें से कुछ कंपनियों में धीरज प्रसाद साहू भी डायरेक्टर हैं। आयकर छापेमारी का यह पूरा मामला शराब कारोबार में टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ है। धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
नोटों को बैंक तक लाने के लिए 157 बैग खरीदे गए, और जब ये बैग भी कम पड़ गए, तो बोरे में पैसों को डालकर फिर ट्रक में भरकर बैंक तक पहुंचाया गया।
धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर हैं कई कंपनियां
157 बैग में भरकर ट्रक से बैंक पहुंचाने पड़े नोट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari