भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 सीरीज का रोमांच: जानें कब, कहां और कितनी बजे से होगा मैच

Sandeep Kumar | Dec 07, 2025, 18:12 IST
Share
india-africa-t20-series
india-africa-t20-series

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 श्रृंखला 9 दिसंबर को कटक में शुरू होगी। टॉस 6:30 बजे होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से होगा। दोनों टीम पहले अपनी टीम की घोषणा कर चुकी हैं।

MUMBAI. भारतीय क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती। अब सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। यह सीरीज 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम है।

दोनों टीमों के पास कई स्टार प्लेयर्स

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान किया गया था। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है। अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन माक्ररम हैं। दोनों टीमों के पास कई स्टार प्लेयर्स हैं। ये प्लेयर चंद गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं। दोनों टीमें टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं।

ये भी पढ़ें...MP Weather Report: प्रदेश में उत्तरी हवा से बढ़ेगी ठंड, रात में गिरेगा इतना पारा

इन मैदानों में खेले जाएंगे मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। दूसरा टी20 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में होगा। चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। अंतिम मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

ये भी पढ़ें...भोपाल बोट क्लब और क्रूज की आड़ में लाखों की हेराफेरी, सुविधाओं के नाम पर अधिकारियों ने भरी जेब

सूर्यकुमार के हाथों में टीम इंडिया की कमान

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी मौका मिला है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती हैं।

ये भी पढ़ें...1.26 करोड़ महिलाओं को बेसब्री से इंतजार, इस दिन आएंगी लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त!

अफ्रीकी टीम भी दिखाएगी दमखम

अफ्रीकी टीम इस फॉर्मेट में आक्रामक और अनपेक्षित प्रदर्शन करती है। एडन माक्ररम की कप्तानी में डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे और केशव महाराज चुनौती पेश करेंगे।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 9 दिसंबर, कटक
दूसरा टी20 मैच - 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा टी20 मैच - 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा टी20 मैच - 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां टी20 मैच - 19 दिसंबर, अहमदाबाद

ये भी पढ़ें...NCL Vacancy 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में सरकारी नौकरी का मौका, 23 दिसंबर तक करें अप्लाई

ऐसे होगी दोनों टीमें

टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका स्क्वाड: एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स।



Tags:
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • सूर्यकुमार यादव
  • साउथ अफ्रीका
  • टी-20 सीरीज
  • दक्षिण अफ्रीका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा