I.N.D.I.A से होगी कांग्रेस की छुट्टी!, AAP का साथ देंगे ममता-शरद पवार?

Jitendra Shrivastava | Dec 26, 2024, 16:49 IST
Share
thesootr
INDIA Alliance Congress leave Photograph: (thesootr)

वैसे तो दिल्ली में मौसम सर्दी का है, लेकिन यहां राजनीतिक गर्मी का पारा बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। पहले 'आप' की घोषणाएं उसके बाद अखबारों में जनता को सजग करने वाले विज्ञापन। अब कांग्रेस और आप के नेताओं का आपसी आरोप-प्रत्यारोप...

NEWDELHI. इन दिनों दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पारा बहुत बढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं, वहीं अखबारों में दिल्ली सरकार के ही विभाग इस योजनाओं को लेकर जनता को सजग कर रहे हैं। अखबारों के माध्यम से बताया जा रहा है कि ऐसी किसी योजना का कोई अस्तित्व ही नहीं है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि किसी बहकावे में न आएं, न ही किसी को संवेदनशील जानकारी दें।

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ने आप के संयोजक केजरीवाल के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया है। वहीं, आप की सीएम आतिशी और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगा दिया कि बीजेपी कांग्रेस के लिए फंडिंग कर रही है। इसके साथ ही आप पार्टी ने कांग्रेस को इंडिया गंठबंधन से बाहर करने के लिए अन्य दलों से बातचीत शुरू कर दी है।

AAP ने दी 24 घंटे की चेतावनी

दिल्ली की सीएम आतिशी ने गुरुवार, 26 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के बयानों से साफ है कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से साठगांठ कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा था कि केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं... कल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल और मेरे खिलाफ FIR दर्ज कराई है। क्या बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने आज तक कोई एफआईआर की है? हमें सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी हैं, उनके चुनाव का खर्चा बीजेपी से आ रहा है। सुनने में आया है कि संदीप दीक्षित, फरहाद सूरी को चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से फंड आ रहा है। आतिशी ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस की बीजेपी से साठगांठ नहीं है तो 24 घंटे के अंदर अजय माकन और यूथ कांग्रेस के नेता के खिलाफ ऐक्शन ले। अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो 'आप' इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों से बातचीत करेगी कि कांग्रेस के साथ अब गठबंधन में नहीं रहा जा सकता।

कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अब सारी हदें पार हो चुकी हैं, सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। अपमान का, FIR दर्ज कराने का, एंटी-नेशनल बोलने का दुस्साहस अजय माकन और कांग्रेस पार्टी ने किया है। मैं कांग्रेस पार्टी से मांग करता हूं कि 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करें वरना इंडिया गठबंधन के जो और भी घटक दल हैं, उनसे हम मांग करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से अलग करें। आतिशी और संजय सिंह दोनों ने यहां तक आरोप लगाया कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मदद पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट देखने से ऐसा लगता है कि ये लिस्ट बीजेपी ने तैयार किया है।

किस कारण से मचा है दिल्ली में बवाल

दिल्ली की आतिशी सरकार ने महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपए की योजना का ऐलान किया था। हालांकि, अभी तक किसी महिला के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं क्योंकि अभी इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि महंगाई के मद्देनजर चुनाव बाद इस स्कीम के तहत 1000 रुपए के बजाय हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए सरकारी या निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का वादा किया है। बुजुर्गों के मुफ्त इलाज लिए प्रस्तावित 'संजीवनी' योजना अधिसूचित नहीं है, लेकिन वॉलंटियर के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के ही विभागों की तरफ से अखबारों में जनता को आगाह करने वाले विज्ञापनों के बाद बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर आक्रामक हैं। वहीं, सीएम आतिशी ने बीजेपी के इशारे पर विज्ञापन देने वाले विभागों के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।



यूकां ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज की FIR

दिल्ली युवक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बुधवार, 25 दिसंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि आप ने कथित योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह किया है। लाकड़ा ने शिकायत में कहा है कि AAP के तमाम विधायक और एमसीडी के पार्षद लोगों से वोटर आईडी डीटेल और फोन नंबर संवेदनशील और निजी जानकारियां जुटा रहे हैं। दिल्ली में 2024 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने वाली AAP और कांग्रेस विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने जा रही हैं। अजय माकन जैसे कांग्रेस के नेता तो खुलकर कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन एक बड़ी गलती थी। माकन ने तो केजरीवाल को देशविरोधी तक बोल दिया है, जैसा AAP सांसद संजय सिंह दावा कर रहे हैं। संदीप दीक्षित AAP पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।

I.N.D.I.A गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल

लोकसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में आए इंडिया गठबंधन ज्यादा चलता नहीं दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद विधानसभा चुनावों में गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच तकरार ने गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गठबंधन के करीब-करीब सभी दल कांग्रेस के रुख से नाराज हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम प्रमुख हैं।
ममता बनर्जी तो इंडिया गठबंधन की कमान अपने हाथ में लेने की इच्छा जता चुकी हैं। ममता की दावेदारी का बिहार के राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी समर्थन किया था। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में आप नेताओं ने इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को ही बाहर करने की मांग कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • AAP
  • दिल्ली न्यूज
  • I.N.D.I.A allaince
  • दिल्ली न्यूज हिंदी
  • इंडिया अलायंस
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा