जम्मू कश्मीर चुनाव में NC अलायंस को दस साल बाद बहुमत, बीजेपी को 29 सीट, कांग्रेस 6 सीटें जीती, आप ने भी खोला खाता
Sandeep Kumar | Oct 08, 2024, 17:52 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-08T181453.932
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने कुल 48 सीट जीतकर सबसे आगे रही। इसमें कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं। महबूबा की पार्टी महज 3 सीट जीत सकी, जबकि आप ने एक सीट जीतकर खाता खोला...
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव ( assembly elections ) के नतीजे मंगलवार को आ गए। केंद्रशासित प्रदेश में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference ) और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने कुल 48 सीट जीतकर सबसे आगे रही। इसमें कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं। जम्मू रीजन में 29 सीटें जीतकर बीजेपी अब मुख्य विपक्षी दल बन गई है। पीडीपी (PDP ) को सिर्फ तीन सीटें मिली। पहली बार आप ने भी एक सीट जीतकर खाता खोला। निर्दलीयों के खाते में 6 सीटें आईं।
NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ( Farooq Abdullah ) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उमर अब्दुल्ला पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री होंगे। पावर शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के आभारी हैं। फारूक ने आगे कहा कि लोगों ने अपना जनादेश दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि 5 अगस्त के फैसले को स्वीकार नहीं करते हैं।
उमर अब्दुल्ला ( Omar Abdullah ) ने जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। इन दो सीटों के नाम बडगाम और गांदरबल है। दोनों ही सीटों से उमर ने जीत दर्ज की है। बडगाम में उमर अब्दुल्ला को 36 हजार 10 वोट मिले। पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर 17 हजार 527 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, उमर की दूसरी सीट यानी गांदरबल की बात करें तो यहां उमर को 18 हजार 193 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वहीं, 12 हजार 745 वोटों के साथ पीडीपी के बशीर अहमद मीर (Bashir Ahmed Mir ) दूसरे नंबर पर रहे।
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सबसे बुरा हाल महबूबा मुफ्ती के सियासी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) का है। महबूबा की पार्टी महज 3 सीट जीत सकी इतना ही नहीं, उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती खुद श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा सीट से हार गई हैं। इल्तिजा मुफ्ती को नेशनल कॉन्फ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी ने 9770 वोटों से हराया है। इल्तिजा ने अंतिम नतीजा आने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर लिया था।
नॉशेरा विधानसभा से हारे
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 29 सीटों के साथ एक नई ऊंचाई हासिल की है, लेकिन पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवींद्र रैना ( Ravindra Raina ) अपनी नॉशेरा विधानसभा सीट को बनाए रखने में असफल रहे। रैना को 27 हजार 250 वोट मिले। किए, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सुरिंदर चौधरी (Surinder Chaudhary ) ने 35 हजार 69 वोट हासिल कर उन्हें 7 हजार 819 वोटों से हराया।
जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हुए विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस-NC बहुमत की ओर है। वहीं BJP दूसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir ) में 90 विधानसभा सीटों पर तीन फेज में वोटिंग हुई थी। यहां पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण के तहत 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। तीनों फेज को मिलाकर 63.45 फीसदी वोटिंग हुई थी।
जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आई है। आप ने यहां जीत का खाता खोला है। डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक (Mehraj Malik ) ने बीजेपी के गजय सिंह राना ( Gajay Singh Rana ) को करीब 4500 वोटों से शिकस्त दे दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डोडा से नवनिर्वाचित AAP विधायक को उन्हें बधाई दी।
उमर अब्दुल्ला बनेंगे सीएम : फारूक अब्दुल्ला
दोनों सीट से जीते उमर
बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी
नॉशेरा विधानसभा से हारे रवींद्र रैना
एक दशक के बाद हुए चुनाव
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
आम आदमी पार्टी ने खोला जम्मू में खाता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari