6 दिसंबर को I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक, अखिलेश नहीं होंगे शामिल, ममता ने भी किया किनारा

Chandresh Sharma | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
6 दिसंबर को I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक, अखिलेश नहीं होंगे शामिल, ममता ने भी किया किनारा
6 दिसंबर को I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक, अखिलेश नहीं होंगे शामिल, ममता ने भी किया किनारा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन के सभी 28 दलों के प्रमुखों को दिल्ली में मीटिंग के लिए बुलाया है, लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं।

NEW DELHI. 5 राज्यों के चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की अगुवाई में बने इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आने लगी है। मप्र के चुनाव में कांग्रेस नेताओं और सपा प्रमुख अखिलेश के बीच हुई तीखी बयानबाजी के बाद ऐसा होता नजर आ रहा है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन के सभी 28 दलों के प्रमुखों को दिल्ली में मीटिंग के लिए बुलाया है, लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भी बैठक से किनारा करने की खबरें आ रही हैं।

रामगोपाल यादव लेंगे हिस्सा

हालांकि समाजवादी पार्टी की आरे से यह कहा जा रहा है कि बैठक में अखिलेश यादव की जगह सपा महासचिव रामगोपाल यादव बैठक में हिस्सा लेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव मप्र चुनाव में गठबंधन न किए जाने से नाराज होकर सार्वजनिक तौर पर गठबंधन और कांग्रेस की आलोचना कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे पर देर रात तक वार्ता के बावजूद एक भी सीट न दिए जाने को धोखा करार दिया था। चुनाव प्रचार में भी अखिलेश यादव ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे थे।

ममता का भी इनकार

इधर पश्चिम बंगाल में जब सीएम ममता बनर्जी से इंडिया गठबंधन की बैठक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि ममता भी इंडिया गठबंधन की बैठक से किनारा कर सकती हैं।

जदयू ने भी दिया था टका सा जवाब

बता दें कि 5 राज्यों की चुनाव में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन पर जद यू नेताओं की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि यह कांग्रेस की अकेले की हार है। उसने चुनावों में गठबंधन के सहयोगी दलों से कोई मदद नहीं मांगी, जो मदद करना चाह रहे थे उन्हें भी किनारे कर दिया।

उमर अब्दुल्ला ने भी दिखाया आइना

इधर नेशनल कॉन्फ्रेेंस के उमर अब्दुल्ला ने भी कटाक्ष करते हुए कहा है कि 3 राज्यों में हार मिलने के बाद कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की याद आई है, वह भी तीन माह बाद। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यदि कांग्रेस समाजवादी पार्टी को 5-10 सीटें दे देती तो क्या हो जाता? शायद थोड़ी अच्छी स्थिति होती।

Tags:
  • Political News
  • पॉलिटिकल न्यूज
  • India alliance meeting on 6 December
  • Akhilesh will not attend
  • Mamta also sidelines
  • allies are telling bitter things
  • 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक
  • अखिलेश नहीं होंगे शामिल
  • ममता ने भी किया किनारा
  • सहयोगी दल सुना रहे कड़वी बातें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा