भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज : रविचंद्रन अश्विन ने ठोका टेस्ट क्रिकेट करियर का छठा शतक, जानें क्या बने रिकार्ड
Sandeep Kumar | Sept 19, 2024, 22:46 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-19T221017.297
भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने करियर का छठा टेस्ट शतक जड़ दिया है। अश्विन ने केवल 108 गेंदों में सैंकड़ा पूरा किया है...
भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार शतक जड़ दिया हैं। चेन्नई अश्विन का होम ग्राउंड है। अश्विन ( Ravichandran Ashwin ) ने टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक ठोककर रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी हैं। दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज चेन्नई में शुरू हुआ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। 14 रन के स्कोर पर भारत के कप्तान रोहित शर्मा के रुप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल भी बिना खाता खोले वापस लौट गए। फिर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके, केवल 6 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, एक छोर को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal ) ने संभाल रखा था वहीं दूसरे छोर पर धड़ाधड़ विकेट गिरते रहे।
रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शतक
जब टीम इंडिया का स्कोर 144 रन था तभी के एल राहुल 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) और रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को संभाला और रिकार्ड सातवें विकेट के लिए 195 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 6वां शतक जड़कर बांग्लादेश ( bangladesh ) के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।
अश्विन ने 108 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का सबसे तेज शतक है। चेन्नई के अपने होम ग्राउंड पर आर अश्विन का ये दूसरा टेस्ट शतक है। अश्विन का इससे पहले सबसे तेज टेस्ट शतक 117 गेंदों में आया था, जो 2011 में वेस्टइंडीज ( west indies ) के खिलाफ बना था। 124 गेंदों में उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।
भारत की खराब शुरूआत
रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शतक
करियर का सबसे तेज शतक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari