भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया, अर्शदीप का पंजा, आवेश ने चटकाए 4 विकेट

Rahul Garhwal | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया, अर्शदीप का पंजा, आवेश ने चटकाए 4 विकेट
भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया, अर्शदीप का पंजा, आवेश ने चटकाए 4 विकेट

भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। अर्शदीप ने 5 और आवेश 4 विकेट लिए।

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने घातक गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 5 और आवेश ने 4 विकेट चटकाए। भारत की ओर से वनडे डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई। श्रेयस अय्यर ने भी 52 रन की पारी खेली।

116 रन पर ढेर हुई साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 117 रन का टारगेट भारत ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।

डेब्यू मैच में साईं सुदर्शन की फिफ्टी

भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अर्शदीप ने एक के बाद एक साउथ अफ्रीका को दिए 2 झटके

अर्शदीप सिंह शानदार लय में दिखे। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। हेंड्रिक्स 8 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर उन्होंने रासी वान डर डसन को LBW कर दिया। दोनों गोल्डन डक हुए। साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 10 ओवर में 52 रन बनाए, लेकिन 4 विकेट भी गंवा दिए थे। 27.3 ओवर में टीम ऑलआउट हो गई।

श्रेयस-सुदर्शन ने पार्टनरशिप

चौथे ओवर में भारत का पहला विकेट गिर गया था। श्रेयस अय्यर और साईं सुदर्शन ने भारत की पारी को संभाला। दोनों ने फिफ्टी लगाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। श्रेयर 52 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 88 रन की पार्टनरशिप हुई।

Tags:
  • India and South Africa
  • भारत और साउथ अफ्रीका
  • India won in the first ODI
  • Arshdeep Singh
  • Avesh Khan
  • Sai Sudarshan
  • पहले वनडे में भारत जीता
  • अर्शदीप सिंह
  • आवेश खान
  • साईं सुदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा