33 देशों के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारत, जानें क्या है इन देशों को चुनने की वजह

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 21, 2025, 17:00 IST
Share
India to expose Pakistan in 33 countries
India to expose Pakistan in 33 countries

भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर 33 देशों में आउटरीच प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें प्रमुख राजनीतिक नेताओं के डेलिगेशन शामिल हैं।

भारत सरकार ने एक अहम कूटनीतिक पहल के तहत ‘आउटरीच प्रोग्राम’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के बारे में दुनियाभर के देशों को जानकारी देना है। यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ है और कुल 33 देशों में चलाया जाएगा। इसके तहत देश की अलग-अलग पार्टियों के वरिष्ठ नेता विदेश यात्राओं पर जाएंगे और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष वैश्विक मंचों पर मजबूती से रखेंगे।

33 देशों का चयन क्यों किया गया?

मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस कार्यक्रम के तहत चुने गए 33 देशों के चयन के आधार को स्पष्ट किया। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी के हवाले से बताया गया कि इनमें से लगभग 15 देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य हैं। इनमें पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य शामिल हैं, जो हर दो साल में बदलते रहते हैं। इसके अलावा, पांच और देश ऐसे हैं जो आने वाले समय में UNSC के सदस्य बनने वाले हैं। इसके अलावा, कुछ अन्य देशों को भी चुना गया है जिनकी आवाज वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आज रवाना हो रहा पहला डेलिगेशन

आउटरीच प्रोग्राम के पहले डेलिगेशन का नेतृत्व जदयू के संजय कुमार झा करेंगे, जिसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी भी शामिल हैं। यह डेलिगेशन इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर की यात्रा करेगा। इसकी शुरुआत आज से हो रही है और पहला पड़ाव जापान है।

ये करेंगे दलों का नेतृत्व

इस अभियान में सात डेलिगेशन होंगे, जिनका नेतृत्व विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा:

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • भाजपा
  • रविशंकर प्रसाद
  • पाकिस्तान
  • शशि थरूर
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती