भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, अब जापान और जर्मनी से बस थोड़ी दूर
BP Shrivastava | Nov 19, 2023, 24:00 IST
भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार, अब जापान और जर्मनी से बस थोड़ी दूर
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची है। इंडियन इकोनॉमी को साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचाने का टारगेट है।
NEW DELHI. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची है। भारतीय अर्थव्यवस्था को साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचाने का टारगेट तय किया हुआ है। उसी दिशा में यह बड़ा माइलस्टोन है।
पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा भारत
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर एक फोटो शेयर किया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि 18 नवंबर को सुबह के 10.25 बजे देश की जीडीपी का साइज 4 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
टॉप-5 इकोनॉमी: जापान और भारत के बीच फासला काफी कम
अमेरिका 26.70 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर है, जबकि 19.24 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे नंबर पर, 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे नंबर पर, 4.28 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी चौथे नंबर पर और 4 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत पांचवें नंबर पर है। जापान और भारत के बीच अंतर काफी कम रह गया है।
IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ रेट
इससे पहले इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मजबूत मांग के कारण भारत के लिए अपना 2023-24 का जीडीपी (GDP) अनुमान बढ़ाकर 6.3% कर दिया था, जबकि चीन की विकास दर घटाकर 5% कर दी है। आईएमएफ ने अपने वार्षिक प्रकाशन वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि भारत में विकास दर 2023 और 2024 दोनों में 6.3% रहने का अनुमान है। यह अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक खपत को दर्शाता है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari