भारत की पहली रैपिड ट्रेन, कल से होंगी सेवाएं शुरु, पीएम मोदी ने गाजियाबाद से दिखाई हरी झंडी
The Sootr | Oct 20, 2023, 24:00 IST
भारत की पहली रैपिड ट्रेन, कल से होंगी सेवाएं शुरु, पीएम मोदी ने गाजियाबाद से दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी, 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से देश की पहली रैपिड ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन किया। बता दें कि वंदे भारत की तर्ज पर इसे नमो भारत ट्रेन नाम दिया गया है।
NEW DELHI. आज यानी 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन किया। कल 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन की सेवा आम जनता के लिए शुरु कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि वंदे भारत के तर्ज पर ही इस ट्रेन का नाम 'नमो भारत' रखा गया। वहीं इस ट्रेन के शुरु होने से अब दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वाले यात्रियों का सफर भी काफी आसान हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नमो भारत रैपिड रेल की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि, अभी इसे अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की उम्मीद की जा रही है। वहीं इस ट्रेन की औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में और 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) एनसीआर में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का ऐसा नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसे दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों के साथ जोड़ा जाएगा।
आज 20 अक्टूबर को साहिबाबाद से भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह 20 अक्टूबर को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। गौरतलब है कि पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेनों का परिचालन किया गया। इस दौरान रैपिड रेल ने 152 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की स्पीड का आंकड़ा हासिल किया। इससे पहले रैपिड रेल का ट्रायल भी किया गया था।
नमो भारत ट्रेन की लुक बिल्कुल मेट्रो ट्रेन जैसी है। इसके दरवाजे मेट्रो जैसे ही खुलते और बंद होते हैं। साथ ही इनकी सीटें राजधानी ट्रेन जैसी लग्जरी सीटों की तरह बनाई गई हैं। अभी इसमें 6 कोच लगाए गए हैं, जिसमें एक महिलाओं के लिए आरक्षित है, और एक प्रीमियम कोच होगा। प्रीमियम कोच में रिक्लाइनिंग सीटें, कोट हुक, मैगजीन होल्डर और फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा ट्रेन के सभी कोच में मुफ्त वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने का स्थान और एक इन्फोटेक सिस्टम भी बनाया गया है। वहीं इसमें मेट्रो की तरह बीच में खड़े होने के लिए हैंड होल्डर लगे हुए हैं। इसकी सीटें 2X2 की होंगी। यह ट्रेन हर स्टेशन पर 30 सेकंड के लिए रुकेंगी। वहीं प्रीमियम टिकट धारकों के लिए स्टेशनों पर एक वेटिंग लाउंज भी होगा।
क्या है नमो ट्रेन की खासियत ?
पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई के बीच दौड़ी
प्रीमियम टिकट धारकों के लिए स्टेशनों पर वेटिंग लाउंज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari