गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-2024 में भारत की 60 से ज्यादा एंट्री, इनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और अंबानी का घर भी शामिल

Pratibha Rana | Oct 15, 2023, 24:00 IST
Share
 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-2024 में भारत की 60 से ज्यादा एंट्री, इनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और अंबानी का घर भी शामिल
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-2024 में भारत की 60 से ज्यादा एंट्री, इनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और अंबानी का घर भी शामिल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। यह दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रोग्राम बन चुका है।

New Delhi. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। यह दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रोग्राम बन चुका है, वहीं मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’ दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा और सबसे महंगे घर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024 की एंट्री लिस्ट में शामिल हो चुका है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024 में दुनियाभर से 2,638 उपलब्धियों को शामिल किया गया है। इनमें भारत की 60 से ज्यादा उपलब्धियां हैं। इनमें मेघालय की चेरापूंजी का नाम भी है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। यह भारत से सबसे पुरानी एंट्री है जो इस साल भी बरकरार है।

एचीवमेंट्स के 9 चैप्टर

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ह्यूमन एचीवमेंट्स के 9 चैप्टर हैं। इनमें ब्लू प्लैनेट, जलीय जीवन, रिकॉर्डोलॉजी, एडवेंचर्स, हिस्ट्री, साइंस एंड टेक्नॉलोजी, आर्ट्स एंड मीडिया और स्पोर्ट्स से संबंधित उपलब्धियां भी शामिल हैं।

चेरापूंजी में 48 घंटे में हुई थी 2.493 मीटर बारिश

मेघालय के एक ऊंचाई वाले शहर चेरापूंजी का नाम शामिल है। यहां जून 1995 में लगातार 48 घंटे में 2.493 मीटर (8 फीट 2 इंच) बारिश हुई थी। दुनिया में लगातार 48 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड चेरापूंजी के नाम दर्ज किया गया है। हालांकि चेरापूंजी का नाम एक माह में सबसे ज्यादा बारिश के लिए दर्ज है। जुलाई 1861 में यहां 9300 मिमी यानी 366 इंच बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही 1 अगस्त 1860 से 31 जुलाई 1861 के बीच यहां 26,461 मिमी वर्षा हुई थी, जो एक रिकॉर्ड है। चेरापूंजी का वार्षिक वर्षा औसत 11,777 मिमी है।

केरल में बनी विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति

केरल के मूर्तिकार कनाई कुन्हिरमन ने ‘जलपरी’ नाम से दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई है। इसकी लंबाई 87 फीट और ऊंचाई 25 फीट है। कंक्रीट से बनाई गई शंख के आकार की इस मूर्ति को तिरुवनंतपुरम में शंकुमुघम समुद्र तट पर स्थापित किया गया है।

दंपति ने कार से लगाया था पृथ्वी का चक्कर

शालू चौधरी और उनकी पत्नी नीना चौधरी ने कार से पृथ्वी का चक्कर लगाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हासिल किया। इसके लिए दोनों ने छह महाद्वीपों और 40,075 किलोमीटर की दूरी तय की। उनकी यह यात्रा 69 दिन, 19 घंटे और 5 मिनट में पूरी हुई, जो 9 सितंबर को शुरू हुई और 17 नवंबर 1989 को समाप्त हुई।

दुनिया की सबसे कम हाइट वाली महिला ज्योति

नागपुर की रहने वाली 28 साल की ज्योति आमगे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। ज्योति 61.95 सेंटीमीटर की है। यानी करीब 24.7 इंच। वे पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो बना तारक मेहता का उल्टा चश्मा

2 जुलाई 2022 तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 3500 एपिसोड पूरे कर लिए। सबसे लंबे समय से प्रसारित हो रहे धारावाहिक के रूप में इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले यह शो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है।

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया सबसे प्रसिद्ध

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं। इसकी कीमत करीब 12912 करोड़ रुपए है। इस घर में 3 हेलिपैड से लेकर स्पेशल थिएटर तक कई सुविधाएं हैं। मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर 'एंटीलिया' 4,00,000 स्‍क्‍वायर फीट में बना है। 2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 एम्प्लॉई करते हैं। अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में एक स्पा और मंदिर भी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एंटीलिया दुनिया के सबसे बड़े, सबसे ऊंचे और सबसे महंगे घर के तौर पर दर्ज है।

Tags:
  • Guinness World Records 2024
  • Entry List More than 60 achievements of India
  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
  • Ambani house
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2024
  • एंट्री लिस्ट भारत की 60 से ज्यादा उपलब्धियां
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  • अंबानी का घर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा