Live Update : पीएम से मिली विश्व कप विजयी भारतीय टीम

Shreya Nakade | Jul 04, 2024, 08:09 IST
Share
पीएम के हाथों में ट्रॉफी
पीएम के हाथों में ट्रॉफी

देश-दुनिया की तमाम बड़ी और जरुरी खबरों के लिए जुड़े रहिए द सूत्र के साथ। हम आपके लिए लाएंगे हर वो खबर जो आपको जानना जरुरी है, वो भी सबसे सटीक...

Live Update : टी20 विश्व कप जीतकर आई भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ सहित पूरी भारतीय टीम आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने पीएम मोदी के हाथों में विश्व कप ट्रॉफी दी। पूरी टीम का पीएम मोदी के साथ फोटो शूट भी हुआ। पीएम मोदी टीम के सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते दिखाई दिए।

पीएम से मुलाकात कर इंडियन टीम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम दिल्ली से मुंबई जा रही है। यहां विश्व कप ट्रॉफी के साथ खुली बस में परेड होगी। परेड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खत्म होगी।

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा

राजस्थान के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि जिन सीटों की जिम्मेदारी उन्हें मिली है, अगर उस पर पार्टी की हार होती है तो वे इस्तीफा देंगे। ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस की ओर से मीणा पर इस्तीफा देने का दबाव था।

एक प्राइवेट चैनल से बातचीत के दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफे की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन या मुख्यमंत्री से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

गणाचार्य श्री विराग सागर मुनि ने ली समाधि

बुंदेलखंड के प्रथम गणाचार्य श्री विराग सागर मुनिराज ने अपना देह त्याग कर समाधि में प्रवेश कर लिया है। मध्यरात्री 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र के जालना में मुनिराज ने अपना शरीर त्यागा। इस दौरान मुनि श्री के भक्त गण मौजूद रहे।

भोले बाबा ने कहा हाथरस भगदड़ के समय मैं वहां नहीं था

हाथरस भगदड़ मामले में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने पहली बार सफाई दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए लेटर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि भगदड़ के समय वे वहां नहीं थे। वे पहले ही निकल चुके थे। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दूसरी ओर इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में टीम गठित हुई है। इस टीम में तीन सदस्य हैं।

वर्ल्ड कप विजयी टीम इंडिया दिल्ली पहुंची, आज पीएम के साथ होगा ब्रेकफास्ट

टी20 विश्व कप 2024 ( T20 World Cup ) में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की घर वापसी हो गई है। 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी फिर से भारत आई है। 29 जून को विश्व कप जीतने के बाद तूफान के चलते भारतीय टीम बारबाडोस में ही फंसी हुई थी। आज सुबह विश्व कप विजयी टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।

पीएम के साथ ब्रेकफास्ट

भारतीय टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैन्स पहुंचे हैं। आज यह टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। टीम के सभी खिलाड़ी पीएम के साथ सुबह का नाश्ता करने वाले हैं। इस ब्रेकफास्ट में कप्तान , विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव समेत तमाम भारतीय खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Tags:
  • राजस्थान
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • टी20 विश्व कप 2024
  • T20 World Cup
  • वर्ल्ड कप
  • बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा
  • जसप्रीत बुमराह
  • T20 वर्ल्ड कप
  • टी20 विश्व कप
  • हाथरस भगदड़
  • Live Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच