दूसरा टी-20 मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, सूर्या और किशन चमके

Sandeep Kumar | Jan 23, 2026, 17:25 IST
Share
team india
team india

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन और ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 रन बनाए।

RAIPUR. भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। टीम ने 209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत के कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके।

रायपुर में दूसरा टी-20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है। इसका दूसरा मैच शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा। भारत पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 48 रन से जीतकर बढ़त बनाई।

यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2026 टी20 वर्ल्ड कप जल्द ही शुरू होगा। भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में रायपुर में भी भारतीय टीम जीत की लय बनाए रखना चाहेगी। आइए, मैच से पहले रायपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानते हैं।



जैसलमेर में जाते ही देना होगा टैक्स, वसूली के लिए लगाए जाएंगे दो टोल नाके

हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम दूसरी बार टी20 मुकाबला खेलेगी। इससे पहले भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को हराया था। रायपुर की पिच आमतौर पर सपाट रहती है। यहां अच्छी गति और उछाल देखने को मिलती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। शुक्रवार को रायपुर की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच देखने की संभावना है।

IAS रिमिजुएस एक्का पर मातहत अफसरों को नालायक-हरामखोर कहने का आरोप, माफी या कार्रवाई की मांग

टीम इंडिया इस मामले में आगे

टीम इंडिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं। 53% मैच भारतीय टीम ने गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 15 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं। 2 मैच का परिणाम नहीं निकला और 1 मैच टाई रहा। भारतीय टीम का होम वैन्यूज पर जीत प्रतिशत अधिक है। टीम ने 12 में से 8 मैच जीते हैं। 4 मैचों में हार का सामना किया है।

अफसरों की खींचतान में फंसी राज्य आजीविका मिशन की डिजिटल प्रक्रिया, नहीं मिल रहा ब्याज अनुदान

बारिश की उम्मीद नहीं

शुक्रवार, 23 जनवरी को भारत के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। रायपुर में दिन में तेज धूप रहेगी। रात का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ओस पड़ने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। शाम को ह्यूमिडिटी 35 से 44 प्रतिशत के बीच रहेगी।

भागीरथपुरा कांड : दूषित पानी से 26वीं मौत, एक वेंटिलेटर पर

दोनों संभावित टीम

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

Tags:
  • टीम इंडिया
  • रायपुर
  • न्यूजीलैंड
  • भारतीय टीम
  • टी-20 सीरीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा