भारत में अब तक के सबसे बड़े प्लेन हादसे, देखें एयर क्रैश की पूरी लिस्ट और कारण

Amresh Kushwaha | Jun 12, 2025, 16:30 IST
Share
भारत के बड़े विमान हादसे
भारत के बड़े विमान हादसे

भारत में हुए प्लेन हादसो ने विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में thesooter आपको भारत में हुए विमान दुर्घटनाओं की लिस्ट दिखा रहा है।

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एयर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 232 यात्री सवार थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस तरह की घटनाओं ने विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में thesooter आपको भारत में हुए विमान दुर्घटनाओं की लिस्ट दिखा रहा है। इस लिस्ट में अब तक अब तक की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया जाएगा।

1. एयर इंडिया फ्लाइट 182

एयर इंडिया का यह विमान 23 जून 1985 में मुंबई से कनाडा के एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जिसमें 329 लोग सवार थे। विमान में बम विस्फोट हुआ और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा आटलांटिक महासागर में हुआ था। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने यह हमला किया था। इस हादसे में सभी 329 लोग मारे गए थे।

2. चरखी दादरी टक्कर - 1996

12 नवंबर 1996 को एक कज़ाखस्तान एयरलाइंस का विमान और सऊदी एयरलाइंस का विमान दिल्ली के पास हवा में टकरा गए। यह दुनिया की सबसे भयावह मिड-एयर टक्कर थी। इसमें दोनों विमानों के 349 लोगों की मौत हुई। यह हादसा विमानन नियमों में सुधार लाने के लिए एक बड़ा सबक बना।

3. हट्टी की दुर्घटना (Hatti Accident)

एयर इंडिया की यह फ्लाइट 3 फरवरी 1990 को दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी, जो रनवे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा पंजाब के पठानकोट में हुआ था। विमान में 43 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। यह हादसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ मिसकम्युनिकेशन के कारण हुआ।

4. दक्कन एयरलाइंस फ्लाइट 114

दक्कन एयरलाइंस की यह फ्लाइट 25 जुलाई 2000 को बैंगलोर से गोवा के लिए उड़ान भर रही थी, जो रनवे पर ही फिसल गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान हादसा कर्नाटका के बेलगावी में हुआ था। विमान में 180 यात्री सवार थे, जिनमें से 100 से अधिक लोग मारे गए।

5. एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812

22 मई 2010 को दुबई से मैंगलोर लौट रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737-800 फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 158 लोगों की मौत हुई। पायलट की थकान और रनवे ओवरशूट इसके मुख्य कारण थे।

6. एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344

एयर इंडिया एक्सप्रेस का यह विमान 7 अगस्त 2020 को दुबई से कोझिकोड आ रहा था। भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलने के बाद विमान पास की खाई में गिर गया। यह हादसा केरल के कोझिकोड में हुआ था। इस हादसे में 21 लोग मारे गए और 160 से अधिक लोग घायल हो गए।

7. एअर इंडिया फ्लाइट AI-171

12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का फ्लाइट AI-171 क्रैश हुआ है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। इस घटन में क्रू मेंम्बर्स सहित प्लेन में 242 लोग सवार थे।

अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए

अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश, जानें कब और कैसे हुआ था दुनिया का पहला प्लेन क्रैश

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम सहित 242 की मौत की आशंका

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स

7 सालों में दुनियाभर में 800 से ज्यादा प्लेन क्रैश, क्यों टेकऑफ के वक्त हो रहे ज्यादा हादसे?

ahamdabad | विमान निर्माता कंपनी बोइंग | एयरप्लेन हादसा | Ahmedabad Plane Crash | accident in ahmedabad ahmedabad plane crash news hindi | hindi news | प्लेन हादसे

Tags:
  • विमान निर्माता कंपनी बोइंग
  • accident in ahmedabad
  • ahamdabad
  • एयरप्लेन हादसा
  • hindi news
  • Ahmedabad Plane Crash
  • ahmedabad plane crash news hindi
  • प्लेन हादसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा