भारत लगाएगा अमेरिका के उत्पादों पर रिटेलिएटरी टैरिफ, WTO को दी जानकारी
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 14, 2025, 13:15 IST
Indo-US tariff war
भारत ने अमेरिका के स्टील-एल्युमिनियम टैरिफ के जवाब में सेब, बादाम जैसे 29 प्रोडक्ट्स पर जवाबी टैरिफ लगाने जा रहा है। भारत ने इस टैरिफ का प्रस्ताव WTO में पेश किया है।
भारत सरकार अमेरिका से आने वाले कुछ उत्पादों पर जवाबी टैरिफ (Retaliatory Tariff) लगाने की तैयारी में है। यह कदम अमेरिका द्वारा स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर लगाए गए सुरक्षा शुल्क के खिलाफ उठाया जा रहा है। भारत ने इस प्रस्ताव की जानकारी वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) को दे दी है।
अमेरिकी टैरिफ के बदले मेंभारत ने अमेरिका के कुल 29 उत्पादों पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इनमें शामिल हैं:
7.6 अरब डॉलर का
भारत ने WTO को बताया कि अमेरिका के इन कदमों से लगभग 7.6 अरब डॉलर के स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों का आयात प्रभावित हुआ है। इसके चलते 1.91 अरब डॉलर का अतिरिक्त शुल्क वसूला गया है। भारत का कहना है कि यह WTO नियमों के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें:
रेसिप्रोकल टैरिफ : चीन ने कहा, अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे, अपनी गलती सुधारे
भारत ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने जब टैरिफ लगाए, तो उसने WTO की सुरक्षा समिति को सूचित नहीं किया। भारत ने इस पर अमेरिका से परामर्श की मांग की है।
भारत दुनिया में कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।अमेरिका द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्क के कारण भारत का व्यापार प्रभावित हुआ है। इन शुल्कों के कारण भारत के निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ा है। अब, भारत ने अमेरिका के कुछ उत्पादों पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ने की संभावना है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब भारत और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता होने की कगार पर है।
अमेरिका का कहना है कि स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर टैरिफ लगाना उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) की दृष्टि से आवश्यक था। अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन से मिले इसी तरह के अनुरोध को भी इसी आधार पर ठुकरा दिया था।
thesootr links
किन उत्पादों पर लगाया जाएगा टैरिफ?
- सेबफल(Apples)
- बादाम (Almonds)
- नाशपाती (Pears)
- बोरिक एसिड (Boric Acid)
- एंटी-फ्रीजिंग प्रेपरेशन (Anti-freezing Preparations)
- लोहे और स्टील के सामान (Iron and Steel Articles)
- भारत का दावा है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए सुरक्षा उपायों से भारत के निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
7.6 अरब डॉलर का व्यापार प्रभावित
ये भी पढ़ें:
रेसिप्रोकल टैरिफ : चीन ने कहा, अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे, अपनी गलती सुधारे
अमेरिका ने नहीं दी WTO को जानकारी
अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए उठाया कदम
राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari