I.N.D.I.A. गठबंधन 6 दिसंबर को दिल्ली में करेगा बैठक, 5 राज्यों के नतीजों पर हो सकती है चर्चा, आपस में आई कड़वाहट भी करेंगे दूर
Chandresh Sharma | Dec 03, 2023, 24:00 IST
I.N.D.I.A. गठबंधन 6 दिसंबर को दिल्ली में करेगा बैठक, 5 राज्यों के नतीजों पर हो सकती है चर्चा, आपस में आई कड़वाहट भी करेंगे दूर
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद इंडिया गठबंधन दिल्ली में अपनी चौथी बैठक करने जा रहा है। विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बीच इस बैठक में कांग्रेस बैकफुट पर भी नजर आ सकती है।
NEW DELHI. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद इंडिया गठबंधन दिल्ली में अपनी चौथी बैठक करने जा रहा है। विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित नतीजों के बीच माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस बैकफुट पर भी नजर आ सकती है। सूत्रों की मानें तो बैठक में करीब 5 माह बाद होने जा रहे आम चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जा सकती है।
आपसी मतभेद पर भी होगी चर्चा
इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में टिकट वितरण के समय से ही असंतुष्ट चली आ रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चिरकुट नेताओं वाला बयान भी काफी चर्चा में रहा था। उस दौरान अखिलेश ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी तीखा बयान दिया था। माना जा रहा है कि बैठक में आपसी सामंजस्य के लिए बनाई गई समिति कांग्रेस और सपा के बीच तालमेल बनाने का प्रयास कर सकती है।
इससे पहले मुंबई में हुई थी बैठक
बता दें कि इससे पहले इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित हुई थी जहां अलायंस की 5 कमेटियों का गठन किया गया था। जिसमें प्रचार कमेटी, समन्वय समिति, मीडिया समेत रिसर्च कमेटी शामिल थी। वहीं अलायंस की तीसरी बैठक जुलाई के महीने में बेंगलुरु में हुई थी। इस बैठक में ही गठबंधन का नाम इंडिया तय किया गया था।
राज्यों के रिजल्ट पर होगी समीक्षा
बैठक में 5 राज्यों के चुनाव परिणामों की समीक्षा भी संभावित है। यह भी तय कि चुनाव के रिजल्ट के चलते गठबंधन में कांग्रेस की पकड़ भी कमतर होने की संभावना है। सहयोगी दल अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस को आम चुनाव में सीट शेयरिंग में प्राथमिकता देने से इनकार भी कर सकते हैं। बहरहाल यह सारे कयास इस बैठक को लेकर लगने लगे हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari