भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में जीता मैच, रोहित शर्मा की टी-20 में 5वीं सेंचुरी, सीरीज में क्लीन स्वीप

Rahul Garhwal | Jan 18, 2024, 01:00 IST
Share
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में जीता मैच, रोहित शर्मा की टी-20 में 5वीं सेंचुरी, सीरीज में क्लीन स्वीप
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में जीता मैच, रोहित शर्मा की टी-20 में 5वीं सेंचुरी, सीरीज में क्लीन स्वीप

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे सुपर ओवर में तीसरा टी-20 मैच जीता। रोहित शर्मा ने टी-20 करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप की। तीसरे टी-20 का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला। मैच के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए। रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बना दिए।

पहला सुपर ओवर टाई, दूसरे में फैसला

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने भारत को 17 रन का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने 16 रन बना लिए। पहला सुपर ओवर टाई हो गया। दूसरे सुपर में ओवर भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन का टारगेट दिया। अफगानिस्तान ने 1 रन बनाने में ही 2 विकेट खो दिए। भारत ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

3-0 से जीती टी-20 सीरीज

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत ली। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ये आखिरी टी-20 सीरीज थी, इसलिए भारत के लिए ये काफी अहम थी।

रोहित शर्मा की टी-20 में 5वीं सेंचुरी

एक वक्त पर भारतीय टीम 22 रन पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। रोहित शर्मा ने संभलकर बल्लेबाजी की। रिंकू और रोहित शर्मा के बीच 190 रन की पार्टनरशिप हुई। रोहित शर्मा ने टी-20 करियर की 5वीं सेंचुरी लगाई। उन्होंने 69 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए। रोहित ने 8 छक्के जड़े। वहीं रिंकू सिंह ने 39 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए। रिंकू ने 6 छक्के लगाए।

अफगानिस्तान की ओर से 3 फिफ्टी

212 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने अच्छी शुरुआत की। 93 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। गुरबाज, जादरान और गुलबदिन ने फिफ्टी लगाई। नबी ने 34 रन बनाए।

Tags:
  • भारत
  • India
  • रोहित शर्मा
  • rohit sharma
  • India-Afghanistan T-20 Series
  • भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज
  • भारत ने अफगानिस्तान को हराया
  • Afghanistan
  • अफगानिस्तान
  • India beats Afghanistan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा