वायुसेना का मिग-29 विमान गिरा, पायलट और को पायलट ने कूदकर बचाई जान
Ravi Singh | Nov 04, 2024, 21:03 IST
MiG-29 Kress
आगरा में वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलक झपकते ही विमान खेत में जा गिरा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। लड़ाकू विमान के जमीन पर गिरते ही धमाके भी होने लगे।
आगरा में सोमवार 4 नवंबर को वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलक झपकते ही विमान खेत में जा गिरा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। लड़ाकू विमान के जमीन पर गिरते ही धमाके भी होने लगे। हादसे के वक्त उसमें पायलट मनीष मिश्रा भी सवार था। आग लगने से चंद सेकेंड पहले ही वह पैराशूट (इजेक्ट सिस्टम) की मदद से लड़ाकू विमान से कूद गया था। खेत में उतरे पायलट को ग्रामीणों ने चारपाई पर बैठाया और उसका हालचाल पूछा।
हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को कागारौल के सोनीगा गांव के पास खाली खेतों में क्रैश कर दिया। अगर विमान आबादी वाले इलाके में क्रैश होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मिग-29 विमान था, जिसने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी। फिलहाल दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ है। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया है।
यह विमान थाना कागारौल क्षेत्र के बाघा और बहा गांव के बीच किसान बॉबी के खेत में क्रैश हुआ। स्थानीय निवासी अजय चाहर ने बताया कि आज जला हुआ विमान उनके गांव नारोल के ऊपर से गुजरा था। पायलट की सूझबूझ से विमान गांव पर नहीं गिरा। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। वायुसेना की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
यह पहली बार नहीं है जब मिग-29 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में तकनीकी खराबी के चलते मिग-29 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। हादसे से पहले पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गया था। वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना बेस से ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरने वाले फाइटर प्लेन में खराबी आ गई और बाड़मेर के उत्तरलाई के पास एक खेत में क्रैश होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई, यह इलाका आबादी से दूर है।
पंजाब से भरी थी उड़ान
गांव नारोल के ऊपर से गुजरा
इससे पहले भी हुए हैं हादसे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari