भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, तिलक-ऋतुराज की धुआंधार बल्लेबाजी
BP Shrivastava | Oct 06, 2023, 24:00 IST
भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में, बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया, तिलक-ऋतुराज की धुआंधार बल्लेबाजी
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच शनिवार को अफगानिस्तान से खेलेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया। मुकाबला शुक्रवार, 6 अक्टूबर को चीन के हांगझोऊ में खेले गया। अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच शनिवार को अफगानिस्तान से खेलेगी। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत के तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पदर्शन किया। तिलक ने नाबाद हाफ सेंचुरी जमाई जबकि ऋतुराज 40 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले साई किशोर और वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी से कमाल दिखाया।
तिलक-ऋतुराज ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को किया पस्त
बांग्लादेश के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान ऋतुराज ओपनिंग करने आए। यशस्वी बिना खाता खोले की आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा बैटिंग करने पहुंचे। तिलक और ऋतुराज ने मोर्चा संभलाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। तिलक ने आते ही दूसरे ओवर में छक्का जड़ दिया। इसके के बाद ऋतुराज ने बल्ले का मुंह खोला। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के जमाए। इसके बाद लगातार दो चौके लगाए।
इस तरह ऋतुराज ने नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 4 चौके लगाए। वहीं तिलक ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए। इस तरह भारत ने 9.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया।
भारत ने बांग्लादेश को 96 रन पर रोका
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के साथ 96 रन बनाए। टीम शुरुआत खराब रही। ओपनर महमूदुल महज 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सैफ हसन 1 रन बनाकर चलते बने। टीम के लिए सबसे ज्यादा 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज ने 23 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे। साई किशोर ने 4 ओवरों में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट मिला।
अब गोल्ड मेडल के लिए भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से
भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए अफगानिस्तान से मैच खेलेगी। एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 4 विकेट हरा दिया है। अब फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पाकिस्तान ने 115 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 116 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अब कांस्य पदक के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari