भारतीय घरों में छिपा है कुबेर का खजाना, घरों में रखे सोने की कीमत 450 लाख करोड़ के पार
Aman Vaishnav | Mar 23, 2026, 11:48 IST
indian households gold valuation surpasses gdp 2026
भारतीय घरों में रखे सोने की कीमत अब $5 ट्रिलियन के पार पहुंच गई है। यह चौंकाने वाला आंकड़ा देश की कुल जीडीपी के 125% के बराबर है। पिछले पांच सालों में घरों में रखे सोने की कीमत में चार गुना बढ़ोतरी हुई है।
भारत में सोने के प्रति लोगों का आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। सोने की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण भारतीय घरों में रखे सोने की कुल कीमत हैरान कर देने वाली है। सोने की कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 450 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच चुकी है।
ये आंकड़ा भारत की जीडीपी का लगभग 125% बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार 2025-26 के लिए भारत की अनुमानित जीडीपी 4.125 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
![acffb85a-a7c]()
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। जनवरी 2026 तक भारतीय परिवारों के पास जितना सोना है उसकी कीमत अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के कुल मार्केट कैप के पास पहुंच गई है।
जहां बीएसई का कुल बाजार मूल्य 460 लाख करोड़ रुपए है। वहीं घरों में रखे सोने की कीमत 445 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सोना अब भारतीय परिवारों की गैर-रियल एस्टेट संपत्ति का लगभग 65% हिस्सा बन चुका है।
![882fb6f6-924]()
अब भारतीय लोग बैंक और शेयर बाजार के मुकाबले सोने पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घरों में रखा सोना अब भारतीयों के बैंक डिपॉजिट और शेयर बाजार में निवेश के कुल मिलाकर 175% के बराबर हो चुका है।
पिछले पांच सालों में घरों में रखे सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2019 में सोने का मूल्य 109 लाख करोड़ रुपए था। वह अब जनवरी 2026 तक बढ़कर 445 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
कोटक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय घरों में रखा सोना अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती बन सकता है। हर साल जो भारी मात्रा में सोना खरीदा जाता है वह असल में बैंक में जमा किए गए पैसों को भौतिक रूप में बदलने जैसा है। इसे घरेलू पूंजी का बाहर भेजा जाना कहा जा सकता है। क्योंकि भारत अपनी ज्यादातर सोने की जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है।
![35fd70b2-45c]()
ये खबरें भी पढ़िए...
माता पिता को सबक सिखाने युवती ने दोस्त के साथ मिलकर बनाया खतरनाक प्लान
धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार
सराफा कारोबारी से 16 लाख के सोने की लूट, 9 घंटे के अंदर पुलिस एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार
देश दुनिया न्यूज: स्टॉक मार्केट क्रैश यानी मंदी के 6 प्रमुख कारण और इससे बचने के उपाय
ये आंकड़ा भारत की जीडीपी का लगभग 125% बन गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार 2025-26 के लिए भारत की अनुमानित जीडीपी 4.125 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
acffb85a-a7c
सोने की कीमत 445 लाख करोड़ रुपए
जहां बीएसई का कुल बाजार मूल्य 460 लाख करोड़ रुपए है। वहीं घरों में रखे सोने की कीमत 445 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह सोना अब भारतीय परिवारों की गैर-रियल एस्टेट संपत्ति का लगभग 65% हिस्सा बन चुका है।
882fb6f6-924
चार गुना बढ़ी सोने की कीमत
पिछले पांच सालों में घरों में रखे सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2019 में सोने का मूल्य 109 लाख करोड़ रुपए था। वह अब जनवरी 2026 तक बढ़कर 445 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
अर्थव्यवस्था के लिए सोना एक चुनौती
35fd70b2-45c
ये खबरें भी पढ़िए...
माता पिता को सबक सिखाने युवती ने दोस्त के साथ मिलकर बनाया खतरनाक प्लान
धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार
सराफा कारोबारी से 16 लाख के सोने की लूट, 9 घंटे के अंदर पुलिस एनकाउंटर में तीन आरोपी गिरफ्तार
देश दुनिया न्यूज: स्टॉक मार्केट क्रैश यानी मंदी के 6 प्रमुख कारण और इससे बचने के उपाय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari