अमेरिका में भारतीय पत्रकार रोहित शर्मा पर हमला, पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा क्या है यही है मोहब्बत की दुकान...

Sandeep Kumar | Sept 14, 2024, 21:43 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-14T170637.352
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-14T170637.352

अमेरिका में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को कवरेज करने गए इंडिया टूबे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट को लेकर पीएम मोदी ने सवाल खड़े किए हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिका में इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा (Journalist Rohit Sharma ) के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान (love shop ) के दावे पर भी सवाल उठाए हैं। पीएम मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि वे मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करते हैं, और हमारे देश के एक पत्रकार पर कांग्रेस द्वारा बदसलूकी की गई। दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (Indian Overseas Congress ) के कार्यक्रम में राहुल गांधी और सैम पित्रोदा से सवाल पूछने पर इंडिया टुडे (India Today ) के पत्रकार के साथ मारपीट की गई है।

भारत के एक सपूत का अपमान : मोदी

डोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के एक सपूत का अमेरिका में अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि ये लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ( freedom of expression) के चैंपियन होने का दावा करते हैं। वे क्रूरता में शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि क्या अमेरिका की धरती पर भारत के पत्रकार की पिटाई करके, क्या भारत की प्रतिष्ठा ( prestige of india ) बढ़ा रहे हो? आपके मुंह में संविधान शब्द ( constitution word ) शोभा नहीं देता है।

मारपीट की घटना से सैम पित्रोदा अनजान !

सैम पित्रोदा ( Sam Pitroda ) ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह उस समय जल्दी में थे और उन्हें कहीं और जाना था, इसलिए वह रोहित शर्मा से मिलकर निकल गए। साथ ही सैम ने कहा है कि अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं इसकी जांच करूंगा। पित्रोदा ने कहा, मैं किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन ( support violence ) नहीं करता।

पत्रकार रोहित शर्मा का दावा

पत्रकार रोहित शर्मा ने दावा किया कि जब उन्होंने सैम पित्रोदा (Sam Pitroda ) से यह सवाल किया कि क्या राहुल गांधी अमेरिका में बांग्लादेशी हिंदुओं (Bangladeshi Hindus ) पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाएंगे, तो कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। रोहित ने कहा है कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई।

पढ़िए खुद रोहित शर्मा ने क्या लिखा है इस बारे में...

journalist rohit sharma
journalist rohit sharma

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी
  • हिंदी न्यूज
  • सैम पित्रोदा
  • Sam Pitroda
  • इंडिया टुडे पत्रकार
  • पत्रकार रोहित शर्मा
  • Indian journalist attacked America
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा