सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, स्मॉल कैप में भी तेजी; इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा उछाल
Pratibha ranaa | Sept 20, 2024, 10:10 IST
सेंसेक्स और निफ्टी
20 सितंबर को सेंसेक्स 84,181 और निफ्टी 25,716 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। मेटल, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
20 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रचा। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने 84,181 और निफ्टी ने 25,716 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। मौजूदा समय में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 84,218 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 280 अंकों की तेजी है, जिससे यह 25,700 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 26 में तेजी है, जबकि केवल 4 में गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह, निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में बढ़त है और 6 में गिरावट। बाजार में इतनी बड़ी उछाल का मुख्य कारण ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और निवेशकों का मेटल शेयरों में जोरदार खरीदारी करना है।
ये खबर भी पढ़िए...सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर: फाइनेंशियल शेयरों की मजबूती से बाजार में उछाल
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स के अनुसार, मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी दर्ज की गई है। इसके अलावा, रियल एस्टेट सेक्टर में 1.10%, PSU बैंकों में 0.73%, ऑयल और गैस सेक्टर में 0.49%, ऑटो सेक्टर में 0.45%, और FMCG सेक्टर में 0.33% की बढ़त देखी गई है। हालांकि, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38% की गिरावट भी देखी गई है।
कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में 10% की उछाल आई, जिससे इसका भाव 1,841 रुपए पर पहुंच गया। IIFL Finance के शेयर भी 10% बढ़कर 541 रुपए पर बंद हुए। इसके अलावा, राइट्स के शेयरों में 8%, बीएसई के शेयरों में 9%, मझगांव डॉक के शेयरों में 7%, कैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों में 5%, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जोमैटो के शेयरों में 4% और JSW Steel के शेयरों में 3.75% की बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर भी आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए कल की गिरावट के बाद संभल गए हैं। स्मॉल कैप में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है। इसके 20 शेयरों में उछाल देखा गया, जबकि केवल 10 शेयरों में गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स में भी 200 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।
बैंकिंग, आईटी, मेटल, हेल्थकेयर, फार्मा, रियल एस्टेट, मीडिया और ऑटो सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई। लीडर कंपनियों को इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। खासकर, ऑटो सेक्टर ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां अधिकांश शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
ये खबर भी पढ़िए...सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर: फाइनेंशियल शेयरों की मजबूती से बाजार में उछाल
मेटल सेक्टर की सबसे ज्यादा तेजी
कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में 10% की उछाल आई, जिससे इसका भाव 1,841 रुपए पर पहुंच गया। IIFL Finance के शेयर भी 10% बढ़कर 541 रुपए पर बंद हुए। इसके अलावा, राइट्स के शेयरों में 8%, बीएसई के शेयरों में 9%, मझगांव डॉक के शेयरों में 7%, कैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों में 5%, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जोमैटो के शेयरों में 4% और JSW Steel के शेयरों में 3.75% की बढ़त दर्ज की गई।
स्मॉल कैप में भी शानदार प्रदर्शन
इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari